Saturday , 5 September 2026
Breaking News

कलेक्टर ने की रैंकिंग में प्रथम तीन स्थान पर रहने वाले सीबीईओ की प्रशंसा

नीचे के तीन सीबीईओ को दिए 15 दिवस में सुधार के निर्देश

 

 

जिला निष्पादक समिति की बैठक आयोजित

 

जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने आज गुरूवार को शिक्षा विभाग की जिला निषपादक समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुये सम्बन्धित अधिकारियों से कहा कि दिए गए लक्ष्यों की शत-प्रतिशत प्राप्ति की जाए। उन्होंने कहा कि अब अतिरिक्त मेहनत कर बच्चों के बेहतर शिक्षण को बनाए रखते हुए उन्हें खेल-खेल में सिखाने का प्रयास करें। उन्होंने शिक्षा अधिकारियों के साथ मिलकर जिले की शिक्षा रैंकिंग सुधारने के लिए गहन मंथन किया।

 

 

 

उन्होंने जिले की रैंकिंग राज्य में सात अंक बढ़कर 15 स्थान पर आने पर और संकल्पित होकर इसे आगे बढ़ाने के लिए प्रयास करने के निर्देश दिए। वहीं जिले में प्रथम तीन स्थान पर रहने वाले ब्लॉक सवाई माधोपुर, चौथ का बरवाड़ा एवं बामनवास के प्रयासों की सराहना करते हुए प्रशंषा पत्र देने तथा नीचे के तीन स्थान पर रहने वाले सीबीईओ बौंली, गंगापुर एवं खंडार को 15 दिवस में रैंकिंग सुधार के लिए समन्वित प्रयास करने के निर्देश दिए।

 

 

 

कलेक्टर ने सीडीईओ से कहा कि जिन बिन्दुओं में जिला पीछे चल रहा है, उनमें माइक्रो मेनेजमेंट प्लान तैयार कर उन कमियों को दूर करने का प्रयास करें। जिला रैंकिंग के बिंदुओं में पिछड़ने पर सभी ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों को विशेष प्रयास कर स्थिति सुधारने के निर्देश दिए।

 

Collector praised the CBEO who was in the first three places in the ranking in sawai madhopur

 

बैठक में उन्होंने आईसीटी लेब में जन सहभागिता प्राप्त करने में पीछे रहने वाले ब्लॉक बौंली, गंगापुर एवं खंडार के सीबीईओ को विशेष प्रयास करने तथा सभी सीबीईओ 5 जनवरी तक शेष बचे हुए विद्यालयों में आईसीटी लेब के लिए सहभागिता राशि जमा करवाकर शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए। बैठक में सीबीईओ चौथ का बरवाड़ा, खंडार और गंगापुर ने सहभागिता राशि के चेक भी जमा करवाए।

 

 

 

बैठक में कलेक्टर ने विद्यालयों में साफ-सफाई तथा अनुपयोगी सामानों की नीलामी/निस्तारण की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। विद्यालयों में चल रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता के साथ किसी भी स्तर पर समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अप्रारंभ कार्य जल्द शुरू करवाने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने विद्यार्थियों के लिए आने वाले पोषाहार के गेहूं एवं चावल के संबंध में प्राप्ति एवं वितरण की समीक्षा की तथा सीबीईओ एवं अन्य अधिकारियों को इसकी सतत मॉनिटरिंग के निर्देश दिए।

 

 

 

उन्होंने कहा कि कॉम्बो पैक का वितरण के संबंध में सैंपल प्राप्त होने के प्राप्त पूरी पारदर्शिता रखते वितरण करवाने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीईओ मिथलेश शर्मा, डीईओ नाथूलाल खटीक, सहायक निदेशक रमेश चंद मीना, सभी सीबीईओ, एसीबीईओ दिनेश गुप्ता, रामप्रसाद शर्मा एडीईओ चंद्रशेखर जोशी और मंजू जैन सहित अन्य अधिकारियों ने अपने सुझाव रखे तथा शिक्षा रैंकिंग सुधारने के लिए सतत प्रयास का संकल्प व्यक्त किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !