Tuesday , 21 July 2026
Breaking News

ग्राम विकास अधिकारी भर्ती (प्रारंभिक) परीक्षा के सफल आयोजन के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

कलेक्टर ने तैयारियों की समीक्षा की

 

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर द्वारा 27 एवं 28 दिसंबर को दो-दो पारियों में आयोजित होने वाली ग्राम विकास अधिकारी सीधी भर्ती (प्रारंभिक) परीक्षा के सफल एवं सुचारु संचालन के लिये जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन की अध्यक्षता में आज गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में कलेक्टर ने परीक्षा आयोजन सहित अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए तथा किसी प्रकार की कोताही नहीं बरतने की बात कही।

 

 

 

कलेक्टर ने बताया कि ग्राम विकास अधिकारी भर्ती परीक्षा 27 एवं 28 दिसंबर को जिला मुख्यालय के 14 परीक्षा केन्द्रों पर दो-दो पारियों में होगी। उन्होंने कहा कि हमें अतिरिक्त मेहनत करनी है, हर बिन्दु का माइक्रो प्लान तैयार रखें और धरातल पर इसे लागू करें। जिन परीक्षार्थियों का सेंटर जिले में आया है, उन्हें किसी भी तरीके की असुविधा ना हो।

 

 

 

 

कलेक्टर ने जिला परिवहन अधिकारी को इस जिले के परीक्षार्थियों को परीक्षा वाले जिले तक पहुंचाने तथा यहां आने वाले परीक्षार्थियों की संख्या के हिसाब से परिवहन के संबंध में प्लान तैयार करने तथा बसों आदि की व्यवस्था के संबंध में समुचित तैयारी के निर्देश दिए। उन्होंने सीएमएचओ को चिकित्सा टीम मय एंबुलेंस की व्यवस्था रखने के निर्देश दिए।

 

Instructions given to the officers for the successful conduct of the Village Development Officer Recruitment (Preliminary) Examination

 

इसी प्रकार उपखंड अधिकारी को दो हेल्प डेस्क स्थापित करने के संबंध में निर्देश दिए। आने वाले परीक्षार्थियों को यहां रूकने तथा अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में भी निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने बताया कि इस परीक्षा के सफल व सुचारू संचालन के लिए कलेक्ट्रेट कार्यालय में 25 दिसंबर से 07462-220323 नंबर पर कंट्रोल रूम बनाया गया है।

 

 

 

पेपर को परीक्षा केन्द्रों पर पूर्ण सुरक्षा के साथ पहुंचाने और पुनः कलेक्शन के लिये उप समन्वयक के साथ पर्याप्त पुलिस जाब्ते की व्यवस्था की जाएगी। परीक्षा से पूर्व और परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न हो, इसके लिये सतर्कता दल गठन समेत सभी पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। कलेक्टर ने परीक्षा आयोजन सहित अन्य सभी व्यवस्थाएं चॉक चौबन्द रखने के संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इंदिरा रसोई एवं रैन बसेरों में भी समुचित व्यवस्था की जाए।

 

 

परीक्षा आयोजन तैयारी समीक्षा बैठक में एडीएम डॉ. सूरज सिंह नेगी, सचिव यूआईटी महेन्द्र मीना, जिला परिषद सीईओ उत्तम सिंह शेखावत, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी मिथलेश शर्मा, डीईओ माध्यमिक नाथूलाल खटीक, आयुक्त नगर परिषद नवीन भारद्वाज, जिला परिवहन अधिकारी, सीएमएचओ, रोड़वेज प्रबंधक, कैलाश चंद गुप्ता और पारस चंद जैन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !