Thursday , 23 April 2026
Breaking News

जिले में 5 जनवरी को राज्य सरकार एवं रीको द्वारा इन्वेस्टमेंट समिट का होगा आयोजन

राजस्थान में पहली बार जिला स्तर पर इन्वेस्टमेंट समिट का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अन्तर्गत सवाई माधोपुर जिले में जिला प्रशासन, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग तथा रीको के तत्वाधान में 5 जनवरी को इन्वेस्टमेंट समिट का आयोजन किया जा रहा है। रीको के वरिष्ठ उप महाप्रबन्धक मनोज कुमार खुल्लर एवं जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र सवाई माधोपुर के महाप्रबन्धक सुग्रीव मीना ने जानकारी देते हुए बताया कि इन्वेस्टमेंट समिट में सरकार की उद्योगों से संबंधित योजनाओे के बारे में नये निवेशकों को अवगत कराया जाएगा। जिससे राज्य सरकार की औद्योगिक नीति का ज्यादा से ज्यादा लाभ सवाई माधोपुर के उद्यमियों को मिल सके। जिससे जिले में नये उद्योगों की स्थापना होगी एवं रोजगार के अवसर बढ़ेगें।

 

Investment summit will be organized by the state government and RIICO on January 5 in Sawai Madhopur

 

 

उन्होंने बताया कि केन्द्र सरकार की ओर से जारी की गई रेटिंग IPRS-2 में कुल 449 औद्योगिक क्षेत्रों को मनोनीत किया गया था, जिसमें से रीको के 30 मनोनीत औद्योगिक क्षेत्रों में से 25 औद्योगिक क्षेत्र को लीडर केटेगरी (Top Most Category) में चुना गया है। उन्होंने बताया कि रीको द्वारा सवाई माधोपुर जिले के औद्योगिक क्षेत्र खेरदा, आरटीआर, गंगापुर सिटी एवं नवीन औद्योगिक क्षेत्र दुब्बी बिदरखां तथा टोंक जिले के उनियारा, आईआईडी सेन्टर निवाई एवं करौली जिले के मासलपुर एवं करौली औद्योगिक क्षेत्र में कुल 153 औद्योगिक भूखण्ड, 44 दुकानों के भूखण्ड, 6 व्यावसायिक एवं 5 आवासीय भूखण्डों का आवंटन ई-नीलामी के माध्यम से किया जा रहा है। अमानत राशि जमा कराने की 27 दिसंबर को प्रातः 10:00 बजे से 13 जनवरी 2022 को सायं 6:00 बजे तक। उन्होंने बताया कि ई-नीलामी की तिथि 17 जनवरी को प्रातः 10:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक होगी। सवाई माधोपुर जिले में कोटा-लालसोट मेगा हाइवे पर दुब्बी बिदरखां में नवीन औद्योगिक क्षेत्र स्थापित किया गया हैं।

 

 

3600 का नया फीचर:- उन्होंने बताया कि ई-नीलामी में रीको प्रबन्धन द्वारा उद्यमियों को उद्यमों में निवेश के प्रति आकर्षित करने के सार्थक प्रयास किये जा रहे हैं, जिसमें मुख्यतः रीको द्वारा भूखण्ड का 3600 फोटो व्यू का नवीन फीचर लाना, जिससे कि इच्छुक बोलीदाता रीको ईआरपी साईट पर जाकर प्रत्येक भूखण्ड का 3600 व्यू देखकर भूखण्ड की वास्तविक स्थिति देख सकते हैं। उक्त नीलामी की जानकारी हेतु रीको की वेबसाईट www.riico.co.in के E-Auction Menu Bar पर Login करे अथवा किसी भी कार्यदिवस में रीको कार्यालय सवाई माधोपुर/टोंक/हिण्डोनसिटी में सम्पर्क कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के बजट घोषणा के अनुसार जिले केे प्रत्येक उपखण्ड स्तर पर औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना की जानी है, जिसके अन्तर्गत सवाई माधोपुर जिले में चौथ का बरवाड़ा में बलरिया, बौंली में जटलाव-गोठडा, मलारना डूंगर में दौनायचा, गंगापुर सिटी में टोकसी-जाट बडौदा, खण्डार में बहरावण्डा कलां एवं बामनवास में पट्टीकलां सी में नवीन औद्योगिक क्षेत्रों हेतु भूमि का चिन्हिकरण किया जाकर राज्य सरकार द्वारा आवंटन/आरक्षण की प्रक्रिया में है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

ACB Action on bandikui sdm office employee Dausa News 20 April 26

SDM ऑफिस में एसीबी का ट्रैप,15 हजार की रि*श्वत लेते आदित्य शर्मा गिरफ्तार

बांदीकुई/दौसा: एसडीएम कार्यालय में सोमवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते …

Fire breaks out at Pachpadra refinery in Balotara Barmer Rajasthan

उद्घाटन से पहले पचपदरा रिफाइनरी में आग, पीएम मोदी के दौरे से पहले हड़कंप

बालोतरा/बाड़मेर: बालोतरा (Balotara) के पचपदरा रिफाइनरी (Pachpadra Refinery) में उद्घाटन से एक दिन पहले आग …

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Bus falls into 200-feet deep gorge in pushkar ghati ajmer

अजमेर में मौ*त का मंजर, 200 फीट खाई में गिरी बस! 2 की मौ*त

अजमेर: अजमेर (Ajmer) जिले में रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब यात्रियों …

Female teacher vande bharat express train dausa Accident 19 April 26

कुछ सेकंड की लापरवाही, जिंदगी खत्म! वंदे भारत की च*पेट में आई सरकारी टीचर

दौसा: दौसा (Dausa) जिले के बांदीकुई स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसे में सरकारी महिला शिक्षक …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !