Saturday , 13 June 2026
Breaking News

रविवार को वीकेंड कर्फ्यू में मौसम भी रहा प्रशासन के साथ

कोरोना की तीसरी लहर के मध्यनजर रखते हुए प्रशासन द्वारा आज रविवार को पहला वीकेंड कर्फ्यू लगाया था। इस दौरान मौसम भी प्रशासन के साथ नजर आया। रविवार को पारा लुढ़कने के साथ ही सुबह से ही धुंध और कोहरा छाया रहा। शाम तक सूर्य भगवान ने दर्शन नहीं दिये। ठण्ड और गलन के चलते लोग घरों में ही दुबके रहे।

 

 

पिछले कुछ दिनों से जिलेभर में लगातार तापमान में गिरावट होने से दिनबदिन ठण्ड बढ़ती जा रही है। ठण्ड और कोहरे के चलते जन जीवन बुरी तरह प्रभावित होता दिखाई दे रहा है। घने कोहरे और ठण्ड के बीच पाले की संभावनाओं के चलते किसानों को जहाँ अपनी फसलों को नुकसान होने का डर सता रहा है।

 

The weather remained with the administration in the weekend curfew on Sunday in sawai madhopur

 

वहीं सड़कों पर घने कोहरे के कारण अपने रोजमर्रा के काम एवं कार्यालयों को जाने वाले लोगों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कोहरे के कारण सड़कों पर वाहनों की लाईटें सितारों की तरह टिमटिमाती हुई सी नजर आती हैं। वहीं वाहन भी धीरे-धीरे रेंगते नजर आते हैं। पिछले दिनों की अपेक्षा लोगों को अधिक ठंड और गलन महसूस हो रही है।

 

जिला मुख्यालय सहित जिले के गंगापुर सिटी एवं चौथ का बरवाड़ा, खण्डार, बौंली, मलारना डूंगर सहित सभी ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोग ठिठुरन से बचने के लिए अलाव जलाते नजर आए। ठंड से बचने के लिए लोग अपने घरों में हीटर ब्लोअर आदि इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग करते रहे। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की पूर्ण सक्रियता एवं पछुआ हवा के कारण क्षेत्र में अगले एक दो दिनों तक ठंड का कहर जारी रहेगा। उसके बाद तापमान में वृद्धि होने की संभावना है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

'Raasta Kholo Abhiyan' sets an example, 830 blocked roads opened in Sawai Madhopur so far

‘रास्ता खोलो अभियान’ बना मिसाल, सवाई माधोपुर में अब तक खुले 830 बंद रास्ते

सवाई माधोपुर: जिला कलक्टर काना राम (IAS Kanaram) की सतत मॉनिटरिंग और प्रशासनिक प्रयासों से …

Dalip Poonia, has been appointed as the Commissioner of Sawai Madhopur Municipal Council Vikalp Times

लंबा इंतजार खत्म! सवाई माधोपुर नगर परिषद को मिला नया आयुक्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur नगर परिषद (Nagar Parishad) को लंबे इंतजार के बाद आखिरकार स्थायी …

State level meeting of IFWJ Rajasthan concluded in Abu Road Sawai Madhopur News Vikalp Times

आबूरोड में संपन्न हुई आईएफडब्ल्यूजे राजस्थान की प्रदेश स्तरीय बैठक

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (आईएफडब्ल्यूजे) (IFWJ) राजस्थान (Rajasthan) की दो दिवसीय प्रदेश …

Major action in special campaign against vehicle modifications in sawai madhopur

मॉडिफाइड वाहनों पर चला परिवहन विभाग का डंडा, 184 चालान काटे 

सवाई माधोपुर / SawaiMadhopur : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार परिवहन एवं सड़क सुरक्षा (Road …

Electric Current Khandar Sawai Madhopur Police 8 June 26 Vikalp Times

शटडाउन के दौरान करंट से बिजली कर्मचारी की मौ*त, 3 घंटे बाद बनी सहमति

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के खंडार (Khandar) उपखंड क्षेत्र में बिजली लाइन की मरम्मत …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !