Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

विधिक जागरूकता शिविर में कोविड-19 बचाव एवं टीकाकरण की दी जानकारी

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर के तत्वाधान में आज मंगलवार को हरिलाल बैरवा पैनल अधिवक्ता ने आदर्श माध्यमिक विद्यालय छाण में कोविड-19 बचाव, टीकाकरण एवं महिला सशक्तिकरण के संबंध में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया। हरिलाल बैरवा पैनल अधिवक्ता ने शिविर में उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं अन्य आमजन को बताया कि वर्तमान में कोरोना वायरस किसी संक्रमित व्यक्ति के खांसने, छीकने पर उसकी श्वसन की बूंदों से तथा एक-दूसरे के संपर्क मे आने से फैलता है।

 

 

कोरोना वायरस के संक्रमण को कम करने के लिए कदम उठाए, खासकर उन लोगों की रक्षा करें जो वायरस के प्रति अधिक संवेदनशील है। फ्लू के प्रसार को रोकने के लिए अपने हाथों को बार-बार साबुन-पानी से धोएं, सैनिटाइजर का उपयोग करें, बिना धुले हाथों से अपनी आंख-नाक-मुंह को नहीं छुए। जो लोग बीमार है उनके संपर्क में आने से बचें तथा खांसते व छींकते समय अपने मुंह व नाक को टिश्यू पेपपर से ढंक ले एवं टीकाकरण करवाने के लिए प्रेरित किया।

 

Information given about covid-19 prevention and vaccination in legal awareness camp

 

साथ ही महिला सशक्तिकरण के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि लैंगिक समानता को प्राथमिकता देने से पूरे भारत में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिला है। महिला सशक्तिकरण के उच्च लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए इसे हर एक परिवार में बचपन से प्रचारित व प्रसारित करना चाहिए। यह जरूरी है कि महिलाएं शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से मजबूत हो। चूंकि एक बेहतर शि़क्षा की शुरूआत बचपन से घर पर हो सकती है।

 

 

महिलाओं के उत्थान के लिए एक स्वस्थ परिवार की जरूरत है जो राष्ट्र के सर्वागींण विकास के लिए आवश्यक है। साथ ही कोविड-19 माहमारी के बढ़ते हुए संक्रमण को मध्यनजर रखते हुए सेनेटाईजर, मास्क एवं फेशमास्क का प्रयोग करने तथा आमजन को भी कोविड-19 के बारे मे जागरूक करने हेतु निर्देश प्रदान किए। इस अवसर पर स्थानीय विद्यालय के प्रधानाध्यापक सहित अन्य स्टाप उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !