Sunday , 7 June 2026
Breaking News

आईएफडब्ल्यूजे ने पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं के संबंध में सौंपा मांग पत्र

पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने एवं पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं के संबंध में आईएफडब्ल्यूजे ने आज बुधवार को सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय में केएल मीना उपनिदेशक सूचना जनसंपर्क विभाग जयपुर को मांग पत्र सौपा। संगठन के जिला अध्यक्ष राजेश शर्मा ने बताया कि पत्रकारों की वर्षों से लंबित पत्रकार सुरक्षा कानून, शहरी एवं ग्रामीण पत्रकारों को आवास हेतु नि:शुल्क भूखंड आवंटन, राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की बसों में विगत 5 वर्षों से सक्रिय रूप से कार्यरत पत्रकारों को नि:शुल्क यात्रा सुविधा, छोटे मझोले एवं साप्ताहिक, पाक्षिक समाचार पत्र-पत्रिकाओं को राज्य सरकार की विज्ञापन नीति के तहत नियमित एवं आवश्यक रूप से विज्ञापन दिया जाना सुनिश्चित करने, जनसंपर्क निदेशालय द्वारा गठित कमेटियों में आईएफडब्ल्यूजे को प्रतिनिधित्व देने, आईएफडब्ल्यूजे राजस्थान इकाई को विभागीय मान्यता प्रदान करने, लगातार 5 वर्ष से अधिक अवधी से नियमित पत्रकारिता कर रहे पत्रकारों को वर्तमान में अधिस्वीकरण नीति में शिथिलता बरतते हुए अधिस्वीकृत करने एवं पत्रकार साहित्यकार सम्मान योजना में एक निश्चित अवधि से अधिक अवधि तक अधिस्वीकृत पत्रकारों को भी सम्मान योजना का लाभ दिए जाने का मांग पत्र दिया।
IFWJ Sawai Madhopur submitted demand letter regarding various problems of journalists
के.एल. मीना उपनिदेशक सूचना जनसंपर्क विभाग ने पत्रकारों की समस्याओं एवं मांगो पर उचित कार्यवाही हेतू सरकार व विभाग से समाधान करवाने का आश्वासन दिया। इस दौरान आईएफडब्ल्यूजे के उपाध्यक्ष राजमल जैन, हनुमान प्रसाद जैन और अमर इंडिया के राजेश शर्मा सहित अन्य पत्रकार मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !