Sunday , 7 June 2026
Breaking News

सघन मिशन इंद्रधनुष 4 टीकाकरण अभियान का प्रथम चरण 7 फरवरी से

बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को लगाए जाएंगे टीके
0 से 2 वर्ष तक के नन्हें-मुन्नों को नौ तरह की बीमारियों से बचाने के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से आगामी 7 फरवरी से सघन मिशन इंद्रधनुष 4.0 टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि सघन मिशन इंद्रधनुष 4.0 टीकाकरण अभियान को लेकर विभाग द्वारा पूरी कार्ययोजना बना कर तैयारी की जा चुकी है। सघन मिशन इंद्रधनुष 4.0 टीकाकरण अभियान में उन्हीं बच्चों को शामिल किया गया हैं, जो नियमित टीकाकरण से किसी भी कारणवश वंचित रह जाते हैं। ऐसे बच्चों का हैड काउंट सर्वे करवाकर उनकी सूची तैयार की गई है।
First phase of Intensified Mission Indradhanush Vaccination Campaign from 7th February in sawai madhopur
उन्होंने बताया कि सघन मिशन इंद्रधनुष 4.0 टीकाकरण अभियान का प्रथम चरण 7 फरवरी से शुरू होगा। अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं को भी टीकाकृत किया जाएगा। इसके बाद अभियान का दूसरा चरण 7 मार्च व तीसरा चरण 4 अप्रैल से संचालित किया जाएगा। सघन मिशन इंद्रधनुष 4.0 टीकाकरण अभियान के दौरान 0 से 2 वर्ष तक के बच्चों को नौ तरह की बीमारियों से बचाने के लिए बीसीजी, पोलियो, हेपेटाइटस बी, पेंटावेलेंट, एफआईपीवी, आरवीवी, पीसीवी तथा एमआर के टीके लगाए जाएंगे। इसी प्रकार नियमित टीकाकरण से वंचित गर्भवती महिलाओं को टीडी-1, टीडी-2 व बुस्टर टीडी के टीके लगाए जाएंगे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !