Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

माॅडल स्कूल सूरवाल में कक्षा 6 से 8वीं तक की प्रवेश प्रक्रिया हुई शुरू

राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद जयपुर के आदेश अनुसार नवीन सत्र 2022-23 के लिए माॅडल स्कूल सूरवाल में कक्षा 6 से कक्षा 8वीं तक की प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। विद्यालय प्रधानाचार्य ओमप्रकाश साहू ने बताया की माॅडल स्कूल में प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी 7 से 15 मार्च तक स्थानीय विद्यालय में आकर अपना आवेदन पत्र मय दस्तावेज के जमा करवा सकते हैं।
आवेदन के साथ पिछली कक्षा की अंक तालिका, बालक का आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो, बालक का मूल निवासी प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, बीपीएल प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, जनआधार एवं अन्य समस्त दस्तावेज संलग्न करते हुए स्थानीय विद्यालय में रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरकर 15 मार्च से पूर्व जमा करवाना होगा।
Admission process started from 6th to 8th in Model School Surwal sawai madhopur
उसके पश्चात नियमानुसार वरीयता के आधार पर चयन सूची जारी की जाएगी। प्रवेश हेतु चयनित बालकों को फिर प्रवेश फार्म मय समस्त दस्तावेज के विद्यालय में जमा करवाना है। 1 अप्रैल 2022 से नवीन सत्र का संचालन प्रारंभ हो जाएगा।
विद्यालय के प्रवेश प्रभारी सीपी वर्मा ने बताया की कक्षा 6 में 36 बालक, 44 बालिकाएं, कक्षा 7 में 7 बालिकाएं एवं कक्षा 8 में 13 बालिकाओं की सीट रिक्त है। इन सीटों के लिए ही रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरा जाना है। कक्षा 9वीं एवं 11वीं में प्रवेश हेतु अलग से गाइडलाइन जारी की जावेगी। उन्होने बताया कि अधिक जानकारी के लिए प्रवेश प्रभारी सीपी वर्मा से 7742909999 एवं संस्था प्रधान ओम प्रकाश साहू से 9460082050 संपर्क कर सकते हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !