Saturday , 13 June 2026
Breaking News

चौथ माता मंदिर के पास की सात दुकानों में लगी आग, सारा सामान जलकर हुआ खाक

विश्व प्रसिद्द चौथ का बरवाड़ा स्थित चौथ माता मंदिर की पहाड़ी के समीप स्थित खातोलाव परिसर में गत मध्यरात्रि में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयानक रूप धारण कर लिया। आग की लपटें एक के बाद एक करते हुए कुल सात दुकानों तक पहुंच गई। इस से दुकानों में रखा पूजा प्रसाद सामग्री और अन्य सामान जल कर राख हो गया। मौके पर सवाई माधोपुर से दमकल की गाड़ी मंगाई गई तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका।
Fire broke out in seven shops near Chauth Mata temple, all the things were burnt to ashes
बरवाड़ा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची, जहां अन्य लोगों को पुलिस ने आग से दूर रखा। बताया जा रहा है कि बिजली का एक तार दुकानों के ऊपर अचानक से टूट कर आ गिरा। जिससे आगजनी की यह घटना घटित हुई। बहरहाल आगजनी की घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। घटना से दुकानदार पूरी तरह से स्तब्ध है। साथ ही पीड़ित दुकानदारों में घटना को लेकर कोहराम मचा हुआ है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

'Raasta Kholo Abhiyan' sets an example, 830 blocked roads opened in Sawai Madhopur so far

‘रास्ता खोलो अभियान’ बना मिसाल, सवाई माधोपुर में अब तक खुले 830 बंद रास्ते

सवाई माधोपुर: जिला कलक्टर काना राम (IAS Kanaram) की सतत मॉनिटरिंग और प्रशासनिक प्रयासों से …

Dalip Poonia, has been appointed as the Commissioner of Sawai Madhopur Municipal Council Vikalp Times

लंबा इंतजार खत्म! सवाई माधोपुर नगर परिषद को मिला नया आयुक्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur नगर परिषद (Nagar Parishad) को लंबे इंतजार के बाद आखिरकार स्थायी …

State level meeting of IFWJ Rajasthan concluded in Abu Road Sawai Madhopur News Vikalp Times

आबूरोड में संपन्न हुई आईएफडब्ल्यूजे राजस्थान की प्रदेश स्तरीय बैठक

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (आईएफडब्ल्यूजे) (IFWJ) राजस्थान (Rajasthan) की दो दिवसीय प्रदेश …

Major action in special campaign against vehicle modifications in sawai madhopur

मॉडिफाइड वाहनों पर चला परिवहन विभाग का डंडा, 184 चालान काटे 

सवाई माधोपुर / SawaiMadhopur : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार परिवहन एवं सड़क सुरक्षा (Road …

Electric Current Khandar Sawai Madhopur Police 8 June 26 Vikalp Times

शटडाउन के दौरान करंट से बिजली कर्मचारी की मौ*त, 3 घंटे बाद बनी सहमति

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के खंडार (Khandar) उपखंड क्षेत्र में बिजली लाइन की मरम्मत …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !