Sunday , 14 June 2026
Breaking News

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत किया लाभान्वित

सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वकांक्षी योजना प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान प्रत्येक माह की नौ तारीख को आयोजित किया जाता है। जिसके तहत 9 तारीख सोमवार को जिला अस्पताल, उप जिला अस्पताल, सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर अभियान आयोजित कर गर्भवतियों की प्रसव पूर्व जांच की गई। गर्भवतियों का वजन, उंचाई, पेट, खून, हीमोग्लोबिन, रक्तचाप, शुगर, एचआईवी, सिफलिस, हदय स्पंदन, यूरिन, सोनोग्राफी जैसी कई जांचों सहित आवश्यक दवाएं उपलब्ध करवाई गई।

Prime Ministe Safe Maternity Campaign Checkup pregnant woman Hospital
राजकीय सहित निजि चिकित्सकों ने भी गर्भवतियों की जांच की। निजि चिकित्सकों ने स्वैच्छिक रूप से अपनी सेवाएं उपलब्ध करवाई। जांच के साथ ही गर्भावस्था के दौरान किसी भी गर्भवती में जटिलता पाए जाने पर उच्च संस्थानों पर भी रेफर किया गया। जिन भी गर्भवतियों का हीमाग्लोबिन कम पाया गया उन्हें जांच के बाद अभियान के दौरान खून बढाने की दवाएं व आयरन सुक्रोज चढाया गया। चिकित्सकों ने गर्भावस्था में आने वाली जटिलताओं के बारे में जागरूक किया, महिलाओं को समझाया कि उन्हें इस दौरान क्या खाना है, कैसे अपना खयाल रखना है, प्रसव के पूर्व उच्च रक्तचाप, डायबिटीज, हारमोन संबंधी परेशानियां हो सकती हैं उसके लिए समय पर डाॅक्टर से मिलना है। निजि चिकित्सक डाॅ नीलम जैन, डाॅ रेखा शर्मा, डाॅ मनीशा मीना सहित अन्य चिकित्सकों ने विभिन्न चिकित्सा संस्थानों पर अपनी सेवाएं देकर गर्भवतियों का एएनसी चेकअप किया।
प्रत्येक गर्भवती महिला को गुणवत्ता युक्त प्रसव पूर्व जांच सुविधाए के लिऐ प्रत्येक माह 9 तारीख को एएनसी सेवाएं देने हेतु प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) मनाया जाता है। अभियान में यह सुनिश्चित किया जाता है कि प्रत्येक महिला की दूसरी और तीसरी तिमाही तक गर्भवती गर्भवस्था में कम से कम एक बार चिकित्सक द्वारा स्वास्थ्य जांच अवश्य हो जाए। मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए ये जरूरी है कि गर्भधारण से लेकर प्रसव होने तक हर गर्भवती महिला की समय समय पर प्रसव पूर्व विशेष स्वास्थ्य जांच हो एवं उन्हें चिकित्सकीय परामर्श देकर संस्थागत प्रसव को बढावा दिया जा सके।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur City Council Commissioner Dalip Punia assumed charge.

नगर परिषद आयुक्त दलीप पूनिया ने संभाला कार्यभार

सवाई माधोपुर: नगर परिषद (Nagar Parishad) सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के नवनियुक्त आयुक्त (Commissioner) दलीप …

Youth tree police sawai madhopur news 10 June 26 Vikalp Times

3 दिन से लापता युवक का श*व पेड़ से लटका मिला

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur में तीन दिन से लापता एक युवक का श*व आज बुधवार …

'Raasta Kholo Abhiyan' sets an example, 830 blocked roads opened in Sawai Madhopur so far

‘रास्ता खोलो अभियान’ बना मिसाल, सवाई माधोपुर में अब तक खुले 830 बंद रास्ते

सवाई माधोपुर: जिला कलक्टर काना राम (IAS Kanaram) की सतत मॉनिटरिंग और प्रशासनिक प्रयासों से …

Dalip Poonia, has been appointed as the Commissioner of Sawai Madhopur Municipal Council Vikalp Times

लंबा इंतजार खत्म! सवाई माधोपुर नगर परिषद को मिला नया आयुक्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur नगर परिषद (Nagar Parishad) को लंबे इंतजार के बाद आखिरकार स्थायी …

State level meeting of IFWJ Rajasthan concluded in Abu Road Sawai Madhopur News Vikalp Times

आबूरोड में संपन्न हुई आईएफडब्ल्यूजे राजस्थान की प्रदेश स्तरीय बैठक

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (आईएफडब्ल्यूजे) (IFWJ) राजस्थान (Rajasthan) की दो दिवसीय प्रदेश …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !