जिला मुख्यालय पर नई अनाज मंडी आलनपुर रोड़ पर आज सोमवार की शाम एक कार रिपेयर वर्क शॉप पर खड़ी दो चौपहिया वाहनों में अचानक आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि आसपास की दुकान बंद कर लोग भागते नजर आए। वहीं आवागमन भी पूरी तरह बंद हो गया। आग लगने की सूचना लोगो ने कोतवाली और नगर परिषद के दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की 3 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई।

प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार दमकल पहुंचने से पहले आग की लपटों में जल रही मारुति कार व मारुति वेन जो शायद एम्बुलेंस थी के गैस टैंकरों में धमाके हो रहे थे। आग का शिकार दोनों वाहनों में गैस किट थे। उनमें से किसी एक वाहन में पहले आग लगी थी। दमकल कर्मियों के अनुसार उन्होंने आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। लोगों का कहना था कि आग अगर मिस्त्री की दुकान में पहुंच जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। क्योंकी दुकान में भी गैस के कई सिलेंडर रखे हुए थे। आग लगने के कारणों का पता नहीं चला पर दोनों कार रॉयल कार रिपेयरिंग वर्कशॉप पर ही खड़ी थी।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया