Sunday , 7 June 2026
Breaking News

सीएमएचओ ने किया मलारना डूंगर सीएचसी का निरीक्षण

सीएमएचओ ने मलारना डूंगर सीएचसी का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाएं जांची, वहां रजिस्टर, सफाई व्यवस्था के जांच की। संस्था पर चिकित्सा अधिकारी, नर्सिंग स्टाफ आदि उपस्थित मिले।
सीएमएचओ तेजराम मीणा ने स्वास्थ्य केंद्र पर मिलने वाली सभी स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली, सभी को संस्थान पर समय से उपस्थित रहने, यूनिफाॅर्म, आईडी में रहने, सभी स्वास्थ्य सेवाओं से आमजन को अधिक से अधिक लाभान्वित करने, उन्होंने कहा कि मरीजों को सिर्फ सरकारी संस्थान पर ही दवाएं व जांच उपलब्ध करवाई जाएं किसी भी मरीज को दवा और जांच बाहर से ना करवानी पड़े।
CMHO inspected Malarna Dungar CHC
अब ओपीडी और आईपीडी सेवाएं पूरी तरह नि: शुल्क दी जा रही हैं इसकी जानकारी चिकित्सा संस्थानों पर प्रदर्शित की जाए। साथ ही उन्होंने राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं, मुख्यमंत्री नि: शुल्क दवा, जांच योजना, चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, अनीमिया मुक्त राजस्थान, जननी शिशु स्वास्थ्य योजना से लोगों को जोडने, टीकाकरण, परिवार कल्याण के लक्ष्यों का प्राप्त करने, अंतरा लाभार्थियों को जोड़ने, संस्थागत प्रसव, एएनसी जांच, विभगीय योजनाओं व कार्यक्रमों से आमजन को लाभान्वित करने, प्रगति बढ़ाने, माॅनिटरिंग, योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा प्रचार करने के निर्देश दिए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !