Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

सीड बॉल से संवरेगी प्रकृति, बारिश के बाद खुद तैयार होंगे पौधे

सामाजिक संस्था म्हारो बरवाड़ो फाउंडेशन से जुड़े युवाओं द्वारा इन दिनों वृक्षारोपण को बढ़ाने के लिए अभिनव प्रयोग किया जा रहा है। यहां के युवा सीड बॉल बनाने में जुटे हुए हैं। यह बॉल प्रकृति को हरा-भरा करने के लिए तैयार की जा रही हैं। मानसून सीजन में इस बॉल को सिर्फ फेंकना होगा और बस पौधे तैयार हो जाएंगे। संस्था से जुड़े अनेन्द्र सिंह आमेरा ने बताया की युवाओं की टीम जो मिट्टी, पानी और खाद को मिलाकर गोले बना रहे हैं। ये कोई आम मिट्टी के गोले नहीं है बल्कि सीड बॉल हैं।
Nature will be enriched with seed ball, after rain the plants themselves will be ready
दरअसल लगातार घट रहे वनों के क्षेत्रफल और इसके चलते हो रहे वातावरण में बदलाव को देखते हुए वृक्षारोपण की सलाह दुनिया के सभी पर्यावरण विशेषज्ञ दे रहे हैं। वैसे तो हर साल मानसून के दौरान वृक्षारोपण होते हैं, लेकिन उनके अपेक्षित परिणाम नहीं मिल पाते है। इसलिए युवाओं की टीम जिसमें अनेन्द्र सिंह आमेरा, शकील मंसूरी, विमल सैनी, विनोद सैनी, सुनील नागर, राजेश सैनी, रिंकू सैनी, सोनू, निर्मल धाकड़, अशोक धाकड़, रोहित शर्मा रमाकांत वर्मा, दिनेश वर्मा, कालूराम सैनी, राहुल सैनी, कपिल देव महावर आदि ने मिलकर इस प्रकार के लगभग पांच सौ बॉल तैयार की है जिसे जून के अंतिम सप्ताह के बाद पहाड़ी और पथरीले भूमि में फैका जाएगा।
उन्होंने बताया कि सीड बाॅल बनाने लिए खेत की मिट्टी की आवश्यकता है। खेत की मिट्टी, पानी और खाद मिलाकर गोले तैयार किये जाते हैं। इन गोलों में बीज डाल दिए जाते हैं। यह दो तरीके से काम करता है या तो उसको फेंका जाता है फिर जहां वृक्षारोपण करना, वहां इसको रख दिया जाता है। मानसून आने के पश्चात जब इस में नमी होगी उससे बीजों का अंकुरण होगा और पौधे तैयार हो जाएंगे।  विभिन्न रिपोर्टों के अनुसार इसमें 70 प्रतिशत सफलता मिली हुई है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !