Sunday , 7 June 2026
Breaking News

सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ मिले जनता को – डॉ. तेजराम मीना 

आज बुधवार को गंगापुर सिटी ब्लॉक की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तेजराम मीना ने सभी अधिकारियों और चिकित्सा प्रभारियों को निर्देश दिए कि वे सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ और उसकी जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं। जन जन को इन योजनाओं से लाभान्वित करें। मुख्यमंत्री नि:शुल्क दवा योजना, मुख्यमंत्री निशुल्क जांच योजना का लाभ सभी मरीजों को मिले, किसी भी मरीज को बाहर की दवा या जांच किसी भी हाल में ना लिखी जाए।
People should get the benefit of ambitious schemes of the government - Dr. Tejram Meena
साथ ही ओपीडी व आईपीडी पूरी तरह नि:शुल्क है, इसकी जानकारी अपने संस्थान पर चस्पा करें। इसके साथ ही मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना में लाभार्थियों की संख्या बढ़ाने के लिए निर्देशित किया। साथ ही उन सभी परिवारों को योजना में जोड़ने के लिए निर्देशित किया जिन्होंने योजना में अपना नाम नहीं जुड़वाया है। उन्होंने कहा कि जिन भी चिकित्सा संस्थानों पर डिलीवरी नहीं हो रही है, जहां पूर्ण टीकाकरण नहीं हो रहा है उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसलिए सभी चिकित्सा अधिकारी प्रभारी गैप एनलाइसिस करें, अपने क्षेत्र की नियमित विजिट करें और अलर्ट मोड़ पर कार्य करें।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तेजराम मीना ने 23 सूचकांकों पर जिले की स्थिति के बारे में जानकारी ली। नियमित टीकाकरण के माइक्रो प्लान ओडिके एप के माध्यम से तैयार करवाने हेतु खंड गंगापुर सिटी के टीका कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। बैठक में बीसीएमओ डॉ. बत्ती लाल मीणा, डब्लू एचओ एसएमओ डॉ. राजेश जैन, केके गोस्वामी, बीपीएम अनुराग पोसवाल, चिकित्सा अधिकारी प्रभारी, एएनएम, आशा सुपरवाइजर, लेखाकार मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !