Sunday , 7 June 2026
Breaking News

यश फाउंडेशन ने बौद्धिक दिव्यांग बच्चों के लिए चलाया मिशन पुलकित सवेरा

यश रिहैबिलिटेशन सेंटर द्वारा मिशन पुलकित सवेरा चलाया जा रहा है। संस्था डायरेक्टर सीमा अरोड़ा ने बताया की मिशन पुलकित सवेरा जिसके अंतर्गत छाण, बोदल, बहरावंडा एवं सवाई माधोपुर शहर, बजरिया, आदर्श नगर, गौतम कॉलोनी, राज नगर, खेरदा, आलनपुर और हाउसिंग बोर्ड में सर्वें कर बौद्धिक दिव्यांग बालक एवं बालिका सेरेब्रल पाल्सी दिव्यांग ऑटिज्म आदि बच्चों का चिन्हित कर उन पर होम बेस्ड प्रोग्राम चालू किया गया। जिसमें घर पर ही दिव्यांग बच्चों को स्पेशल एजुकेटर फिजियोथैरेपिस्ट स्पेशलिस्ट चिकित्सक, केयरटेकर एवं नर्सिंग कर्मी बच्चों को अपनी सेवाएं घर पर ही संस्था द्वारा मिशन पुलकित सवेरा के अंतर्गत दी जाती है।

 

Yash Foundation runs mission Pulkit Savera for children with intellectual disabilities

 

जिसके अंतर्गत बौद्धिक दिव्यांग बच्चों को अपनी संपूर्ण आवश्यकता हो एवं समाज की मुख्यधारा जोड़ने का कार्य मिशन पुलकित सवेरा के तहत किया जा रहा है। मिशन के अंतर्गत अब तक 50 बौद्धिक दिव्यांग बच्चों को इससे जोड़ा गया है। इसमें जिन बच्चों के मेडिकल प्रमाण पत्र, पेंशन, बैंक खाता, आधार कार्ड जो बच्चे अब तक नहीं बना पाए उन संस्था सहयोग द्वारा बनवाए गए एवं संस्था द्वारा पूर्णतया नि:शुल्क सेवा की जा रही है। पुलकित सवेरा टीम के अंतर्गत नितेश शर्मा काउंसलर फिजियोथैरेपिस्ट ,डॉ. दीपेश पहाड़िया, डॉ. गौरव चंद्रवंशी, स्पेशल एजुकेटर ब्रजराज शर्मा, काशीराम, दीपक शर्मा, केयरटेकर दीपचंद और नर्सिंगकर्मी कपिल शर्मा है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !