Sunday , 7 June 2026
Breaking News

हेलमेट नहीं पहनने से आपके परिवार की खुशियां छीन सकती है : दीपक गर्ग

जिला पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार विश्नोई के निर्देशानुसार आज गुरुवार को यातायात पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा हेतु जन जागरूकता अभियान चलाया गया। यातायात पुलिस उपाधीक्षक दीपक गर्ग ने बताया कि यातायात प्रभारी विवेक हरसाना एवं यातायात कर्मियों द्वारा हम्मीर सर्किल पर सड़क सुरक्षा हेतु चलाए जा रहे जन जागरूकता अभियान के तहत बिना हेलमेट पहने दुपहिया वाहन चालकों को हेलमेट की उपयोगिता के बारे में अवगत कराया।उन्होंने बताया कि दुपहिया वाहनों पर बिना हेलमेट होने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत 1000 रुपए का जुर्माना वसूला जाएगा।

 

Not wearing a helmet can snatch away your family's happiness- Deepak Garg

 

गर्ग ने दुपहिया वाहन चालकों से हेलमेट लगाकर चलने की अपील करते हुए कहा कि इससे आप सुरक्षित रहेंगे और आपके सुरक्षित रहने से आपका परिवार भी सुरक्षित रहेगा क्योंकि आपके ऊपर ही आपके परिवार की जिम्मेदारियां रहती है इसलिए आपकी जान आपके परिवार के लिए अनमोल है। हेलमेट नहीं पहनने से आपके परिवार की खुशियां छिन सकती है इसलिए कृपया हेलमेट अवश्य पहने। इस अवसर पर यातायात कर्मी बिना हेलमेट पहने चालकों से हेलमेट पहनकर वाहन चलाने की मनुहार करते भी नजर आए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !