Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

हाउसिंग बोर्ड में अंधेरे का साम्राज्य, एक रात में दो मन्दिरों में हुई चोरी

जिला मुख्यालय पर हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी के सेक्टर एक में स्थित झुलेलाल मन्दिर एवं हनुमान मन्दिर में चोरी का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार चोरों ने एक ही रात में झुलेलाल मन्दिर एवं उनके पास ही स्थित हनुमान मन्दिर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया।झुलेलाल मन्दिर के पुजारी शंकरलाल शर्मा एवं हनुमान मन्दिर के पुजारी संजय गौतम ने बताया कि चोरों ने झुलेलाल मन्दिर से भगवान झुलेलाल एवं माता जी के चांदी का छत्र तथा तिजोरी से करीब 1 से डेढ़ लाख रूपये पर हाथ साफ कर दिया। वहीं हनुमान मन्दिर से दानपात्र चोरी कर लिया।

 

रात्रि में अंधेरे का फायदा उठाकर चोर चोरी करने के बाद मन्दिर की दानपेटी मन्दिर के पीछे ही फैंक कर चले गये। पुजारी संजय गौतम ने बताया कि चोर दानपेटी से नोट निकाल कर ले गये जबकि खुल्ले पैसे छोड़ गये। पुलिस ने मन्दिरों का मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि पिछले कई दिनों से हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी के अधिकांश क्षेत्र में रोड़ लाईटें बन्द पड़ी हैं। ऐसे में हाउसिंग बोर्ड में शाम होने के बाद काॅलोनी की सभी गलियों में अंधेरे का साम्राज्य फैल जाता है। ऐसे में चोरी की घटना हो जाना आश्चर्य की बात नहीं है। सर्दी के मौसम में जहाँ आम जन जल्दी ही घरों में चले जाते हैं।

 

Empire of darkness in housing board, theft in two temples in one night

 

ऐसे में रात में रोड़ लाईटों के नहीं जलने से चोर अंधेरे का फायदा उठाने लगते हैं। झुलेलाल मन्दिर, हनुमान मन्दिरों वाले रोड़ से शीतला मन्दिर तक के पूरे रोड़ पर तथा मन्दिरों से मुख्य सड़कों तक जाने वाले सभी रास्तों पर लगभग एक माह से एक भी रोड़ लाईट नहीं जलने से चोरों के हौसले बुलन्द हो गये हैं। क्षेत्र के आम लोगों ने बताया कि क्षेत्र के चौराहों एवं पार्कों के आसपास असामाजिक लोगों का जमावड़ा भी रहता है।

 

चोरी घटना पर रोष जताते हुएजिला प्रशासन से रोड़ लाईटें ठीक करवाने तथा पुलिस प्रशासन से चोरों को शीघ्र गिरफ्तार करने तथा क्षेत्र में रात्रि गश्त करवाने की भी मांग की है। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि पिछले कई दिनों से दैनिक देश की धरती में हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में रोड़ लाईटें नहीं जलने, क्षतिग्रस्त सड़कों तथा अंधेरे व टूटी सड़कों से दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहने के समस्या उठाई जा रही है। लेकिन प्रशासन द्वारा इस ओर कोई ध्यान नहीं दिये जाने से चोरी की घटना सामने आई है।

 

ये भी पढ़ें:-

#News #SawaiMadhopur “अंधेरे में डूबा हाउसिंग बोर्ड, कौन लाएगा उजाला”

अंधेरे में डूबा हाउसिंग बोर्ड, कौन लाएगा उजाला

 

#Breaking #SawaiMadhopur “बीती रात चोरों ने की दो मंदिरों से चांदी के छत्र सहित ढाई से तीन लाख की चोरी”

बीती रात चोरों ने की दो मंदिरों से चांदी के छत्र सहित ढाई से तीन लाख की चोरी

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !