नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी का जमानत प्रार्थना पत्र खारिज
नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपी का जमानत प्रार्थना पत्र न्यायालय द्वारा खारिज कर दिया गया। पीड़िता व राज्य सरकार की ओर से पैरवी करने वाले विशिष्ट लोक अभियोजक अनिल कुमार जैन ने बताया कि नाबालिग पीड़िता के साथ दुष्कर्म के आरोपी पंकज पुत्र संजय मेघवाल निवासी सांगा पुलिस थाना सिंघाना जिला झुंझनु का जमानत प्रार्थना पत्र न्यायालय ने खारिज कर दिया। आरोपी को 22 अक्टूबर 2022 को गिरफ्तार किया गया था तभी से आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में चल रहा था।