Sunday , 7 June 2026
Breaking News

शहीद हेमू कालानी बलिदान दिवस पर रंग भरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

सिंध के सपूत अमर शहीद हेमू कालानी के बलिदान दिवस पर झूलेलाल मंदिर, हाउसिंग बोर्ड में 21 जनवरी को सांय: 7 बजे दीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके बाद लगभग 50 बच्चो के द्वारा रंग भरो प्रतियोगिता में भाग लिया गया। रंग भरो प्रतियोगिता में भारतीय सिंधु सभा, जयपुर के द्वारा पेपर शीट भेजी गई थी। 5 वर्ष से 10 वर्ष व 11 वर्ष से 18 वर्ष के 2 ग्रुपो में प्रतियोगिता संपन्न हुई। जिनका परिणाम सोमवार 23 जनवरी को आएगा।

 

भारतीय सिंधु सभा, सवाई माधोपुर के जिलाध्यक्ष परमानंद लखवानी, मातृशक्ति महिला मोर्चा की अध्यक्ष मनीषा असनानी, सिंधी नवयुवक मंडल, हाउसिंग बोर्ड के अध्य्क्ष विकास लखवानी, कोषाध्यक्ष नरेश बसंदानी ने दीप प्रज्वलित कर शहीद हेमू कालानी एवं भारत माता के चित्र पर पुष्प माला पहनाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। गंगाधर होतवानी, नंदनी लालवानी, भरत छत्तनी, प्रगति लखवानी, लता सुखनानी, रिया बच्चानी, लक्ष्मणदास लालवानी, गुलराज होतवानी, जिया बच्चानी, सोनू मुलानी, हेमलता छत्तनी, सिम्मी मुलानी, दिव्या बसंदानी, भूमि मुलानी, संगीता मंगनानी, कविता होतवानी, संजना वाधवानी व अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने और बच्चो ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

 

Rang Bharo competition organized on Martyr Hemu Kalani Sacrifice Day in sawai madhopur

 

देश धर्म पर मर मिटने वाले गुमनाम शहीदों एवं अमर शहीद हेमू कालाणी के बलिदान को स्मरण कर, शहीद हेमू कालानी अमर रहे, भारत माता की जय, वंदे मातरम, गुमनाम शहीदों का बलिदान नही भूलेगा हिंदुस्तान, जोशीले नारों से श्रद्धांजलि अर्पित की गई।उपस्थित व्यक्तियों ने युवा पीढ़ी को सिंध के अमर बलिदानी हेमू कालानी की अमर गाथा से अवगत कर जाग्रत करने का संकल्प लिया। सर्व सिंधी समाज कोर कमेटी, पुज्य सिंधी समाज समिति, हाउसिंग बोर्ड, सिंधी नवयुवक मंडल, हाउसिंग बोर्ड, मातृशक्ति महिला मोर्चा व सिंधी बाल सेना हाउसिंग बोर्ड के तत्वावधान में कार्यक्रम सफलता से पूर्ण हुए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !