Sunday , 7 June 2026
Breaking News

धर्म के मार्ग पर चलकर ही सुखमय बनेगा जीवन – आचार्य सुकुमालनंदी

दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र चमत्कारजी में ससंघ वर्षायोग कर रहे आचार्य सुकुमालनंदी ने दैनिक प्रवचन में कहा कि मोह-माया का त्याग कर संयम धारण करते हुए आत्मा का चिंतन करना चाहिये।

Life path religion Digamber Jain
आचार्य ने कहा कि प्रेम, संयम व त्याग के बिना मनुष्य का उद्धार नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि धर्म के मार्ग पर चलकर व्यक्ति अपना जीवन सुखमय बना सकता है। इसी क्रम में ऐलक सुलोकनंदी ने कहा कि कर्म किसी को नहीं छोड़ता है। चमत्कार व्यक्ति का नहीं, पुण्य का होता है। बिना धर्म, पुरूषार्थ के पुण्य नहीं होता। धर्म, पुण्य नहीं करने वाला व्यक्ति जीवन के अंत में पछताता है। उन्होंने कहा कि फूल को महकने के लिए खुशबू चाहिए, सोने को चमकाने के लिए तपन चाहिए और मानवता पाने के लिए झूठ, चोरी, कुशील, कषाय, परिग्रह का त्याग चाहिए। धर्मसभा के मंच पर मुनि सुनयनंदी भी विराजमान थे।
धर्मसभा का शुभारम्भ बाहर से आये श्रद्धालुओं ने भगवान महावीर की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर किया। धर्मसभा के मंच का संचालन लालचन्द पांड्या ने किया। बाहर से आये धर्मावलम्बियों का समाज के गणमान्य व्यक्तियों द्वारा भाव-भीना अभिनंदन किया गया। इस दौरान स्थानीय सहित उदयपुर, सिकंदराबाद, अहमदाबाद, हैदराबाद के श्रद्धालुओं ने मौजूद रहकर धर्मलाभ लिया।
समाज के प्रवक्ता प्रवीण कुमार जैन ने बताया कि शहर स्थित आदिनाथ दिगम्बर जैन सांवलियान मंदिर में शांति विधान मण्डल पूजन का भावपूर्ण आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरूआत जिनेन्द्र के अभिषेक व शांतिधारा के साथ हुई। अष्ट द्रव्यों से शांति विधान मण्डल का पूजन कर श्रद्धापूर्वक मण्डल पर 120 अर्घ्य समर्पित किये और विश्व की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की गई। पं. उमेश जैन शास्त्री के निर्देशन में शुद्धिकरण, सकलीकरण की मांगलिक क्रियायें मंत्रोचारपूर्वक सम्पन्न करने के साथ ही विधान पूजन से पूर्व मण्डल पर मंगल कलशों एवं मंगल दीपक की विधि-विधानपूर्वक स्थापना की गई। पूजन के दौरान अजित भौंसा, विनय पापड़ीवाल एवं राजेश बाकलीवाल सहित श्रद्धालुओं ने भजनों की प्रस्तुति दी। इस दौरान नरेश बज, लालचन्द पहाड़िया, महेश बज, प्रेमचन्द पहाड़िया, दिनेश बज, तरूण बज, अरूण बज सहित समाज के गणमान्य महिला-पुरूष मौजूद थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !