जिला मुख्यालय पर जहां हमेंशा बन्दरों और सुअरों का आतंक बना रहता है। वहीं अब कुत्तों ने भी लोगों को आतंकित करना शुरू कर दिया है। जिला मुख्यालय पर हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी में लगभग हर गली मोहल्ले में कुत्तों की भरमार है। जहां पहले गली में कुत्तों से रात्रि में सुरक्षा महसूस होती थी। अब खतरा महसूस होने लगा है। गली के आवारा कुत्ते रास्ते से आने जाने वाले लोगों के लिए खतरा बने हुए हैं। वहीं आने जाने वाले वाहनों मुख्य रूप से दुपहिया वाहन चालकों के पीछे दौड़ते है।

इससे कई लोग गिर कर चोटिल हो जाते हैं। वहीं कुत्तों के काटने से भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। छोटे बच्चों को भी स्कूल या घर से बाहर अकेले निकलने में कुत्तों का डर लगा रहता है। आम जन ने जिला एवं नगर परिषद प्रशासन से आवारा कुत्तों की समस्या से छुटकारा दिलाने की मांग की है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया