Sunday , 7 June 2026
Breaking News

गुमशुदा बालक-बालिकाओं की तलाशी के लिए चलाया अभियान खुशी-6

अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस एएचटीयू द्वारा 1 मार्च से 31 मार्च तक 18 वर्ष से कम आयु के गुमशुदा बालक-बालिकाओं की तलाशी के लिए अभियान खुशी-6 चलाया जा रहा है। जिला मुख्यालय पर अभियान के तहत 3 मार्च को जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अगरवाला द्वारा गुमशुदा बालक-बालिकाओं की तलाशी हेतू विशेष अभियान के दौरान एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर हिमांशु शर्मा, वृत्ताधिकारी वृत्त ग्रामीण सवाई माधोपुर अनिल डोरिया, सहायक उपनिरीक्षक मानव तस्करी यूनिट सवाई माधोपुर सैयद अंसार अली, सुरेश सैनी श्रम विभाग, मुकेश वर्मा, चाईल्ड लाइन से एवं बाल कल्याण अधिकारी उपनिरीक्षक पूरणसिंह, सहायक उपनिरीक्षक कृष्णअवतार, सहायक उपनिरीक्षक जितेन्द्र सिंह, सहायक उपनिरीक्षक रामराज, सहायक उपनिरीक्षक अंबालाल, सहायक उपनिरीक्षक लालचन्द, सहायक उपनिरीक्षक कविता ने भाग लिया।

 

Khushi-6 campaign launched to search for missing boys and girls in sawai madhopur

 

पुलिस अधीक्षक ने सभी को निर्देशित किया कि अभियान को सफल बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा गुमशुदा बालक-बालिकाओं की तलाशी हेतू टीम गठित की जाए। गुमशुदाओं की सोशल मीडिया, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंण्ड एवं अन्य जगहों पर धार्मिक स्थलों पर तलाशी करावे तथा इनके लिए इनाम घोषित करवाएं। उन्होंने कहा कि जिस पत्रावली में एफआईआर लगी है रिओपन करवाएं। उन्होने कहा कि 48 पाॅइंट की चैक लिस्ट पूरी करनी है, सात दिवस में चैक लिस्ट के अनुसार कार्य करते हए अभियान को सफल बनाने का हर संभव प्रयास करना है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !