Tuesday , 3 June 2025
Breaking News

पुलिस ने विभिन्न मामलों में 16 आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने अलग – अलग मामलों में 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जुआ खेलते हुए दो आरोपी मीठालाल पुत्र रामफुल, गोपाल पुत्र जगन्याने को गिरफ्तार किया है। इसी प्रकार शांति भंग के आरोप में हेमराज उर्फ लाला पुत्र जोहरी, दिलखुश पुत्र गोविन्दा, रामसहाय पुत्र प्रहलाद, गंगासहाय पुत्र प्रहलाद, हरीश पुत्र पेशुमल, संजय पुत्र पेशुमल,  गजराज मीना पुत्र सूरजमल, सूसन पुत्र भगवान सिंह, विक्रम सिंह पुत्र करण सिंह, महेश गिरी पुत्र रुप गिरी, भूपेन्द्र सिंह पुत्र प्रकाश, रामवीर पुत्र बदन सिंह, चिरंजीलाल पुत्र गंगाराम,  समीर उर्फ गोलु उर्फ अकल्या पुत्र जोनी को गिरफ्तार किया है।

 

 

पुलिस सूत्रों के अनुसार सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक ने आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर अंकुश लगाए जाने हेतु अभियान चलाया हुआ है। जिसके तहत जिले की अलग – अलग थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 16 लोगों को गिरफ्तार किया है।

 

 

Police arrested 16 accused from sawai madhopur

 

चौथ का बरवाड़ा थाना पुलिस ने सावर्जनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। चौथ का बरवाड़ा थानाधिकारी टीनू सोगरवाल के अनुसार मीठालाल पुत्र रामफुल निवासी बिलोपा चौथ का बरवाड़ा, गोपाल पुत्र जगन्या निवासी दोनाईचा मलारना डूंगर को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा पुलिस ने 52 ताश के पत्ते व 5 हजार 1 सौ 90 रुपए भी जब्त किए है। इस कार्रवाई के दौरान चौथ का बरवाड़ा थानाधिकारी टीनू सोगरवाल, श्यामवीर कांस्टेबल, अशोक कांस्टेबल, सुरेश कांस्टेबल, विनोद कांस्टेबल, हीरालाल कांस्टेबल, गोरधन सिंह कांस्टेबल शामिल रहे।

 

 

इसी प्रकार गंगापुर सिटी थाना पुलिस ने शांति भंग के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार है। गंगापुर सिटी थानाधिकारी कैलाशचन्द के अनुसार पुलिस ने शांति भंग के आरोप में हेमराज उर्फ लाला पुत्र जोहरी निवासी अम्बेडकर धर्मशाला के पीछे मिर्जापुर गंगापुर सिटी को गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में लखनलाल हेड कांस्टेबल, ओमेन्द्र कांस्टेबल एवं प्रताप कांस्टेबल शामिल रहे।

 

 

इसी प्रकार रवाजंना डूंगर थाना पुलिस ने शांति भंग के आरोप में 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। रवाजंना डूंगर थानाधिकारी के अनुसार दिलखुश पुत्र गोविन्दा, रामसहाय पुत्र प्रहलाद एवं गंगासहाय पुत्र प्रहलाद समस्त निवासियान बालापुरा रवांजना डूंगर जिला सवाई माधोपुर को गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में थानाधिकारी भंवर सिंह कर्दम, सहायक उप निरीक्षक पप्पूलाल, शीशराम कांस्टेबल, देशराज कांस्टेबल, बसराम कांस्टेबल एवं प्रवीण कांस्टेबल शामिल रहे।

 

 

इसी प्रकार उदेई मोड़ थाना पुलिस ने शांति भंग के आरोप में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी हरीश पुत्र पेशुमल निवासी चन्द्रबिहार कॉलोनी एक्सटेशन दिल्ली, संजय पुत्र पेशुमल निवासी नर्सिग कॉलोनी गंगापुर सिटी एवं गजराज मीना पुत्र सूरजमल निवासी मीना बडौदा वजीरपुर जिला सवाई माधोपुर को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इस कार्रवाई के दौरान सहायक उप निरीक्षक कमल प्रसाद, मुरारी लाल हेड कांस्टेबल, अनिल कुमार कांस्टेबल, राजेन्द्र सिंह कांस्टेबल, लोकेश कुमार कांस्टेबल एवं रविकान्त कांस्टेबल शामिल रहे।

 

 

इसी प्रकार वजीरपुर थाना पुलिस ने शांति भंग करने के आरोप में पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। वजीरपुर थानाधिकारी योगेन्द्र शर्मा ने बताया की सूसन पुत्र भगवान सिंह निवासी रायपुर वजीरपुर, विक्रम सिंह पुत्र करण सिंह निवासी मठ वजीरपुर, महेश गिरी पुत्र रुप गिरी निवासी मठ वजीरपुर, भूपेन्द्र सिंह पुत्र प्रकाश निवासी मठ वजीरपुर, एवं रामवीर पुत्र बदन सिंह निवासी रायपुर वजीरपुर जिला सवाई माधोपुर शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में थानाधिकारी योगेन्द्र शर्मा, नटवर सिंह कांस्टेबल एवं ओमप्रकाश कांस्टेबल शामिल रहे।

 

 

इसी प्रकार बौंली थाना पुलिस ने शांति भंग के आरोप में 1 व्यक्ति को  गिरफ्तार किया है। बौंली थानाधिकारी कुसुमलता मीना के अनुसार पंजाब नेशनल बैंक बौंली के जनरेटर के पास संदिग्ध स्थिति में छुपा चिरंजीलाल पुत्र गंगाराम निवासी हरसोता बौंली गिरफ्तार किया गया। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में पुष्पेन्द्र हेड कांस्टेबल, राजेन्द्र कांस्टेबल एवं मोनूराम कांस्टेबल शामिल रहे।

 

 

इसी प्रकार कोतवाली थाना पुलिस ने शांति भंग के आरोप में 1 व्यक्ति को  गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी समीर उर्फ गोलु उर्फ अकल्या पुत्र जोनी निवासी विनोबा बस्ती आलनपुर को गिरफ्तार किया गया। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में मनीष कुमार हेड कांस्टेबल, रिछपाल कांस्टेबल एवं हेमन्त कांस्टेबल शामिल रहे।

 

 

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Fire breaks out in junk warehouse in bonli sawai madhopur

कबाड़ के गोदाम में लगी आग

कबाड़ के गोदाम में लगी आग     सवाई माधोपुर: बौंली क्षेत्र में नहीं थम …

Tiger movement again in Ranthambore Fort Sawai Madhopur

रणथंभौर दुर्ग में फिर टाइगर का मूवमेंट!

रणथंभौर दुर्ग में फिर टाइगर का मूवमेंट!     सवाई माधोपुर: रणथंभौर दुर्ग में फिर …

Mitrapura police sawai madhopur news 01 June 25

सायबर ठ*गी के एक आरोपी को किया गिर*फ्तार

सायबर ठ*गी के एक आरोपी को किया गिर*फ्तार     सवाई माधोपुर: मित्रपुरा थाना पुलिस की …

Fire broke out in Bonli Sawai Madhopur

बौंली में अज्ञात कारणों से लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान

बौंली में अज्ञात कारणों से लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान     सवाई माधोपुर: …

Tiger movement in Sherpur helipad area in sawai madhopur

शेरपुर हैलीपेड क्षेत्र में टाइगर का मूवमेंट

शेरपुर हैलीपेड क्षेत्र में टाइगर का मूवमेंट   सवाई माधोपुर: रणथंभौर स्थित शेरपुर हैलीपेड क्षेत्र …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !