राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे आज मंगलवार को एक साथ कोरोना पॉजिटिव हो गये। इसकी जानकारी दोनों नेताओं ने ट्वीट कर दी। सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट में यह जानकारी देते हुए कहा की “पिछले कुछ दिनों में देशभर में कोरोना के मामले बढ़े हैं। मैं स्वयं भी हल्के लक्षणों के साथ कोविड से संक्रमित हो गया हूं।” उन्होंने कहा, “चिकित्सकों की सलाह के अनुसार अगले कुछ दिन निवास से ही कार्य जारी रखूंगा। आप सब सावधानी बरतें एवं कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें।”
पिछले कुछ दिनों में देशभर में कोविड के मामले बढ़े हैं। मैं स्वयं भी हल्के लक्षणों के साथ कोविड से संक्रमित हो गया हूं। डॉक्टरों की सलाह के अनुसार अगले कुछ दिन निवास से ही कार्य जारी रखूंगा। आप सब सावधानी बरतें एवं कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें।
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) April 4, 2023

वहीं, प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने ट्वीट करते हुए कहा कि रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद आइसोलेशन में हूं। उन्होंने कहा, “कोविड की जांच में मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डॉक्टरों की सलाह पर मैं पूर्ण रूप से आइसोलेशन में हूं। और जो लोग मेरे संपर्क में रहे, वे अपनी जांच करवाएं और सावधानी बरतें।”
कोविड की जांच में मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
चिकित्सकों की सलाह पर मैं पूर्ण रूप से आइसोलेशन में हूं। जो लोग मेरे संपर्क में रहे, वे अपनी जांच करवाएँ और सावधानी बरतें।— Vasundhara Raje (@VasundharaBJP) April 4, 2023
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया