Thursday , 23 April 2026
Breaking News

पुलिस ने एण्डा हत्याकाण्ड के एक वांछित स्थायी वारण्टी को किया गिरफ्तार

मलारना डूंगर थाना पुलिस ने एण्डवा हत्याकाण्ड के एक वांछित स्थायी वारण्टी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने हत्याकाण्ड के आरोपी प्रहलाद पुत्र राजाराम निवासी पाकल की ढाणी एण्डा थाना मलारना डूंगर को गिरफ्तार किया है। मलारना डूंगर  थानाधिकारी राजकुमार मीना ने जानकारी देते हुए बताया की सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अगरवाला के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा एवं सीओ सिटी सवाई माधोपुर राजवीर सिंह चम्पावत के सुपरविजन में यह कार्रवाई हूई है।

 

Police arrested a wanted permanent warrant of Enda murder case in sawai madhopur

 

उन्होंने बताया की वांछित स्थायी वारण्टी प्रहलाद पुत्र राजाराम निवासी पाकल की ढाणी एण्डा मलारना डूंगर हाल पुलिस थाना कुंडेरा जिला सवाई माधोपुर को पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया है।

 

 

 

उल्लेखनीय है की परिवादी कैलाशचन्द मीना ने एक रिपोर्ट इस आशय की पेश की कि गत 2 सितंबर 21 को सुबह करीब 8 बजे एक बोलेरो व एक ट्रैक्टर में से आरोपी चेतराम, रामनरेश, मानसिंह, जयसिंह, धर्मसिंह, धारासिंह, दिनेश, दिलखुश, ज्ञानसिंह, दीपक, शेरसिंह, फोरीलाल, श्रीफुल, मनकेश, मनराज, प्रहलाद, सुरेश, केदार, बदरीलाल, बाबुलाल, तेजराम पुत्र बदरी मीना, गुल्या, धनराज , तेजबाई, रोशनी आदि बोलेरो जीप व ट्रैक्टर से उतरे। सभी आरोपियों के हाथों में लाठीयाँ, कुल्हाडी, गण्डासी तलवार आदि थे। जो एकदम घर के अन्दर घुस आये और सभी ने ने एक राय होकर प्रार्थी के परिवार के साथ जान से मारने की नियत से गम्भीर मारपीट की तथा सभी आरोपी घर के बाहर एक दम से लडडू पुत्र रंगा मीना के उपर टूट पडे।

 

 

उसके नीचे गिरते ही चेतराम पुत्र हनुमान मीना ने बोलेरो गाड़ी को उसके उपर चढ़ा दिया और उसके बार – बार टक्कर मारने लगा। इसके साथ ही मानसिंह पुत्र मनफुल ने ट्रैक्टर को स्टार्ट कर लडडू पुत्र रंगा के उपरचढ़ा दिया, जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया तथा ईलाज के लिए जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। इस मामले को लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। अनुसंधान से आरोपी चेतराम मीना, गंगाविशन मीना, हनुमान मीना, रामनरेश मीना, तेज बाई, जयसिंह मीना, मानसिंह मीना, दिलखुश मीना, बाबूलाल
मीना, प्रहलाद मीना, धारा सिंह मीना, दिनेश कुमार के विरुद्ध जुर्म प्रमाणित पाया गया। इसके बाद से ही चेतराम मीना, गंगाविशन मीना, हनुमान मीना, रामनरेश मीना, तेज बाई को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

 

 

आरोपी दिनेश कुमार, जयसिंह मीना, दिलखुश मीना, मानसिंह मीना, बाबूलाल मीना, प्रहलाद मीना, धारा सिंह मीना वक्त घटना से ही फरार थे। जिनके स्थायी वारण्ट जारी करवाए गए थे। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में थानाधिकारी राजकुमार मीना, मुकेश कुमार हेड कांस्टेबल, जस्साराम कांस्टेबल एवं जयकिशन कांस्टेबल शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !