Sunday , 7 June 2026
Breaking News

प्रथम आत्म रक्षा, चरित्र निर्माण एवं सनातन संस्कार शिविर का हुआ समापन

धर्म जागरण मंच, चौथ का बरवाड़ा के तत्वावधान में आयोजित तीस दिवसीय प्रथम आत्म रक्षा, चरित्र निर्माण एवं सनातन संस्कार शिविर के अंतिम दिन बुधवार योगदिवस के अवसर शिविर स्थल राज राजेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण मे वैदिक मंत्रोच्चारण व हवन यज्ञ के साथ शिविर का समापन हुआ। विद्या भारती के जिला संस्कार केंद्र प्रमुख योगाचार्य महेंद्र कुमार वर्मा ने बालक-बालिकाओं को योग की त्रिवेणी में डुबकी लगवाई। उन्होंने विद्यार्थियों को यौगिक क्रियाएं, सूक्ष्म व्यायाम, सूर्य नमस्कार, दंड-बैठक का अभ्यास कराया।

 

First self-defense, character building and Sanatan Sanskar camp concluded

 

आचार्य महेश शर्मा ने योग एवं यज्ञ का महत्व पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वज योग और यज्ञ के बल पर शारीरिक, चारित्रिक एवं आध्यत्मिक उन्नति करते हुए तन को निरोग मन को शुद्ध एवं वातावरण को प्रदूषण मुक्त रखतते थे। राधा स्वामी सत्संग से जुड़े राज मल वर्मा ने बालक-बालिकाओं से अग्निकुंड को साक्षी मानकर अपने समस्त दुर्गुणों, व्यसनों, बुराइयों को छोड़ने व योग-प्राणायाम को प्रतिदिन करने का संकल्प दिलवाया। आचार्य कमलेश सैनी से बालक-बालिकाओं ने आत्म रक्षा के गुरु सीखे। शिविर समापन के दिन सभी बालक-बालिकाओं और अन्य सहयोगियों को सहभागिता प्रमाण पत्र प्रदान किये गए। अपने मे शिविर संयोजक अनेंद्र सिंह आमेरा एवं शिविर प्रभारी राकेश शर्मा ने सबको धन्यवाद ज्ञापित किया। इस शिविर मे कुल 70 बालक-बालिकाओं ने प्रशिक्षण लिया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !