खिरनी-जोलंदा डामरीकरण रोड़ में कई जगहों पर गहरे गड्ढे हो रहे हैं। जिससे दुपहिया वाहन चालकों को हमेशा हादसे की आशंका बनी रहती है।

क्षेत्र के पुरा गांव के गोवर्धन सिंह कीतावत व महेश्वरा के रतन लाल मीणा सहित कई लोगों का कहना है कि खिरनी-जोलंदा रोड़ पर इन दिनों बजरी से भरे ओवरलोड निकल रहे है जिस कारण कई जगहों से रोड़ से डामर उखड कर गड्ढे बन गये है जिससे दुपहिया वाहन चालकों को हमेशा हादशे की आशंका बनी रहती है। क्षेत्र के लोगों ने सार्वजनिक निर्माण विभाग से गड्ढो को ठीक करवाने की मांग की है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया