शांति भंग करने के आरोप में 6 आरोपी गिरफ्तार

कोतवाली थाना पुलिस ने शांति भंग करने के आरोप में 6 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस के अनुसार एसपी हर्षवर्धन अगरवाला के निर्देशन में जिला हाजा में आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर अंकुश लगाये जाने हेतू चलाये जा रहे अभियान के तहत हिमांशु शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर व दीपक खण्डेलवाल वृत्ताधिकारी शहर सवाई माधोपुर के सुपरविजन में थानाधिकारी प्रमेन्द कुमार के नेतृत्व में गठित टीम सियाराम हैड कांस्टेबल मय जाप्ता द्वारा आरोपी शम्भुदयाल पुत्र रामप्रसाद निवासी आलनपुर, सुनिल पुत्र रामप्रसाद निवासी आलनपुर, दीपक पुत्र हनुमान साहू निवासी आलनपुर, रोहित पुत्र राम साहू निवासी पेरोल पम्प के पास शहर सवाई माधोपुर, राम पुत्र लडडुलाल निवासी पेट्रोल पम्प के पास शहर सवाई माधोपुर, मुकलेश पुत्र श्यामलाल निवासी विनोबा बस्ती थाना कोतवाली जिला सवाई माधोपुर को शान्ति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया