Sunday , 7 June 2026
Breaking News

मेरे देश का झंडा तिरंगा नहीं चलेगा दो रंगा – गांधी दर्शन

महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति उपखण्ड बौंली व कांग्रेस सेवादल सवाई माधोपुर के तत्वाधान में मेरा देश मेरा अभिमान तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का शुभारम्भ शांति एवं अहिंसा विभाग के संयोजक विनोद जैन ने झंडी दिखाकर किया। जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष व जिला सहसंयोजक ने बताया की यात्रा का समापन स्थानीय विधायक ने यात्रा के साथ कदम ताल मिला कर किया। इस दौरान विधायक ने अपने उदबोधन में कहा की बीजेपी और आरएसएस देश को बांटने व देश का माहौल खराब कर रहे है। आप सेवादल व गांधी दर्शन के लोग भाईचारा व प्रेम से नफरत की राजनीति करने वालोम को मूंह तोड़ जवाब देना है।

 

इसी प्रकार जिला संयोजक विनोद जैन ने कहा की मेरे भारत देश का झंडा तिरंगा, नहीं चलेगा दो रंगा। उन्होंने कहा की आरएसएस भाई को भाई से लड़वा कर देश पर राज करना चाहती है। राजस्थान के गांधी वादी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की भावना व गांधी दर्शन की विचारधारा को हम गांधी मित्र जन जन तक पहुंचाने को संकल्पित है। सेवादल जिलाध्यक्ष संतोष स्वामी ने बताया एक विशेष विचारधारा के लोग देश के इतिहास के खिलवाड़ करने में लगे है और स्वतंत्रता आंदोलन का इतिहास बदलने पर आमादा है।

 

The flag of my country is tricolor, two colors will not work - Gandhi Darshan

 

गांधी दर्शन के गांधी मित्र देश के स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास के साथ कोई छेडछाड़ नहीं होने देंगे। इसी क्रम में आज राजस्थान के गांधी गोकुल भाई भट्ट की पुण्यतिथि के उपलक्ष में मेरा देश मेरा अभिमान तिरंगा यात्रा निकाल कर विशेष विचारधारा के लोगों को आगाह किया है। देश के इतिहास से छेड़छाड़ स्वीकार नहीं होगा।

 

तिरंगा यात्रा में सवाई माधोपुर संयोजक शिवप्रकास कांवरिया, सेवादल विधानसभा अध्यक्ष गुरुवचन वाल्मीकि, मलारना डूंगर संयोजक आसीब खलीफा, यंग ब्रिगेड प्रदेश सचिव लक्ष्मी कांत मीणा, बामनवास संयोजक हेमराज मीणा, बौंली संयोजक सलीम मिर्जा, बौंली सेवादल अध्यक्ष जाकिर शाह, पंचायत समिति संयोजक मनीष अवस्थी, नगरपालिका संयोजक धर्मराज मीणा, सह संयोजक लड्डू लाल सैनी, जगदीश सैनी, ब्लॉक सह संयोजक महिला सुनीता कर्णावत, शकुंतला वर्मा, राजेश राजोरा, इरफ़ान टांक, ममता नायक, काजल शर्मा, रेखा सेन, मोहम्मद जाहिद शिर्वानी, मुबारिक खलीफा, रामसाहय फूलवाडिया, हुकुम जोलिया रामजीलाल बैरवा, तेजराम मीणा, संवालराम मीणा, विश्राम मीणा, वसीम अकरम, गंगाराम मीणा, मस्तराम मीणा, सिद्दीक बंजारा, हरकेश महावर, लक्ष्मण महावर, निसार, माहिर, वाहिद खान पठान सहित लगभग अन्य कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !