Wednesday , 22 April 2026
Breaking News

पीएलवी दिनेश कुमार बैरवा आपदा फरिश्ता राष्ट्रीय पुरस्कार से हुए सम्मानित

अंतर्राष्ट्रीय आपदा निवारण दिवस पर भारतीय संविधान क्लब संसद मार्ग नई दिल्ली में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में पीएलवी दिनेश कुमार बैरवा को सड़क हादसों में घायलों को नजदीकी अस्पतालों में पहुंचा कर प्राथमिक उपचार करवाना एवं आवश्यकता होने पर जिला अस्पताल पहुचानें एवं परको सूचित करने के साथ ही आवश्यकता अनुसार ब्लड की व्यवस्था करवाने का कार्य किये जाने पर जस्टिस शिव कृति सिंह पूर्व न्यायाधीश सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया, केएम सिंह सदस्य भारतीय राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण भारत सरकार, मेजर राकेश शर्मा कारगिल युद्ध वीर शौर्य चक्र सम्मानित, मनिष कुमार चौधरी संयुक्त सचिव वित्त मंत्रालय भारत सरकार द्वारा उन्हें यह पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
PLV Dinesh Kumar Bairwa honored with Aapda Farishta National Award
पुरस्कार वितरण समिति के सचिव सुमेश यादव ने बताया कि पीएलवी दिनेश कुमार बैरवा द्वारा अब तक सड़क हादसों में घायल 18 लोगों को राहगीर लोगों की सहायता से अस्पताल पहुंचाकर समय पर उपचार दिला कर जान बचाई गई है। 5 गंभीर घायलों को अपनी मोटरसाइकिल से नजदीकी अस्पताल पहुंचाकर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रैफर करा कर भर्ती करवाया एवं ब्लड की आवश्यकता होने पर 2‌ बार ब्लड बैंक से व्यवस्था एवं 3 बार स्वयं के द्वारा इमरजेंसी में रक्तदान कर घायलों को जीवनदान दिलाया गया। इसके अतिरिक्त अब तक लगभग 28 से अधिक लोगों को सड़क दुर्घटना में घायल एवं मृत्यु होने पर 1275000  रूपये की मुख्यमंत्री सड़क दुर्घटना सहायता कोष से आश्रितों को सहायता राशि भी जिला प्रशासन से दिलवाने का कार्य किया गया है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

A broken culvert in Sawai Madhopur has caused problems, affecting everything from children's education to farming.

सवाई माधोपुर में टूटी पुलिया बनी मुसीबत, बच्चों की पढ़ाई से खेती तक सब प्रभावित

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर के पुराने शहर क्षेत्र में लटिया नाले पर बनी राजबाग पुलिया …

IFWJ submitted memorandums to Collector in the name of the PM regarding Swad restaurant Jaisalmer

जैसलमेर प्रकरण पर भड़के पत्रकार, पीएम मोदी के नाम सौंपे ज्ञापन, निष्पक्ष जांच की मांग

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर में इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (IFWJ) के बैनर तले जैसलमेर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !