Sunday , 7 June 2026
Breaking News

बीजेपी की दूसरी सूची के बाद घमासान । चित्तौड़गढ़ में प्रदेशाध्यक्ष के घर पर किया पथराव

राजसमंद में बीजेपी कार्यालय में की तोड़फोड़

 

राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी की दूसरी सूची जारी होने के बाद से ही विरोध शुरू हो गया है। कार्यकर्ताओं द्वारा जयपुर, राजसमंद, अलवर, चित्तौड़गढ़, उदयपुर और बूंदी में विरोध प्रदर्शन किया गया। वहीं राजसमंद में बीजेपी कार्यालय में तोड़फोड़ की गई। इसके अलावा चित्तौड़गढ़ में प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी के घर पर भी पथराव किया गया।

 

 

राजसमंद से दीप्ति किरण माहेश्वरी को फिर से भाजपा की उम्मीदवार बनाने के विरोध में कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए है। गुस्साये हुए कार्यकर्ताओं ने बाहरी उम्मीदवार को टिकट देने का पुरजोर विरोध किया है। राजसमंद के बीजेपी कार्यकर्ताओं की स्थानीय किसी व्यक्ति को टिकट देने की मांग की थी।

 

 

Rajasthan bjp second list protest in rajsamand Chittorgarh alwar udaipur Bundi

 

 

इसके बाद कार्यकर्ता विरोध करते हुए कंकरोली रोड़ स्थित भाजपा कार्यालय में घुस गए और तोड़फोड़ कर दी। गुस्साये कार्यकर्ताओं ने कार्यालय में रखी हुई चुनावी सामग्री को भी फाड़ दी। नाराज कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय के बाहर डेरा डाला हुआ है। कार्यकर्ताओं ने भाजपा से दावेदारी जताने वाले दिनेश बडाला का समर्थन करते हुए नाराजगी जताई है।

 

 

चंद्रभान सिंह आक्या बोले : पार्टी के पास सिर्फ दो दिन का समय है:-

चित्तोड़गढ़ से विधायक चंद्रभान सिंह आक्या का टिकट काटे जाने पर बीजेपी कार्यकर्ताओं का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। भाजपा राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी के खिलाफ लगातार विरोध बढ़ता जा रहा है। आज रविवार को ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुबह मानपुर चौराहे पर प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी का पुतला जलाया है।

 

Rajasthan bjp second list protest in rajsamand Chittorgarh alwar udaipur Bundi

 

गुलशन गार्डन में चंद्रभान सिंह आक्या ने कहा है कि पार्टी के पास दो दिन का समय है। अगर पार्टी ने टिकट नहीं दिया तब भी मैं चुनाव लड़ूँगा। कार्यकर्ताओं का कहना है की चंद्रभान सिंह आक्या के साथ धोखा किया गया है। उनका टिकट काटना गलत है।

 

चित्तोड़गढ़ से दो बार के विधायक चंद्रभान सिंह आक्या की जगह चित्तोड़गढ़ में पहले दो बार विधायक रह चुके नरपर सिंह राजवी को टिकट दिया गया है। चंद्रभान सिंह आक्या ने कहा की प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने पुरानी दुश्मनी का बदला लिया है।

 

Rajasthan bjp second list protest in rajsamand Chittorgarh alwar udaipur Bundi

 

 

जयपुर की सांगानेर सीट पर भी विधायक अशोक लाहोटी को टिकट नहीं देने का विरोध:-

इधर जयपुर में भी सांगानेर से विधायक अशोक लाहोटी को टिकट नहीं देने पर आज रविवार को उनके समर्थकों ने भाजपा कार्यालय जयपुर के बाहर प्रदर्शन किया है। समर्थकों ने टायर जलाकर अपना विरोध जताया है। समर्थकों ने कहा की इस क्षेत्र में हम किसी भी बाहरी व्यक्ति को बर्दास्त नहीं करेंगे। सांगानेर सीट से भाजनलाल शर्मा को टिकट दिया गया है।
चौमूं विधानसभा से भी रामलाल शर्मा का विरोध:-
इसी प्रकार चौमूं विधानसभा सीट से रामलाल शर्मा को टिकट देने का भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉक्टर सरवन बराला विरोध कर रहे है। डॉक्टर सरवन बराला ने निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा की है।
कोटा दक्षिण में भी संदीप शर्मा का विरोध:-
कोटा दक्षिण से संदीप शर्मा को टिकट दिया है। इसके बाद बीजेपी के ही स्थानीय नेता विकाश शर्मा के समर्थकों में गहरा विरोध है। उन्होंने तलवंडी चौराहे पर संदीप शर्मा गो बैक के नारे लगाए।
अलवर में भी संजय शर्मा का विरोध:-
अलवर शहर में भाजपा से संजय शर्मा को टिकट देने पर लोगों ने विरोध जताया है। वहीं संजय शर्मा के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही ओम माथुर के खिलाफ भी नारेबाजी की है।
Rajasthan bjp second list protest in rajsamand Chittorgarh alwar udaipur Bundi
बूंदी में अशोक डोगरा का भी विरोध:-
इसी प्रकार बूंदी में भी अशोक डोगरा का विरोध किया जा रहा है। अशोक डोगरा लगातार बूंदी सीट से जीत रहे है। उनका विरोधी खेमा इस बार उनका टिकट कटाने के प्रयास में था। इस बार भी टिकट मिलने पर विरोधी ग्रुप ने सड़क पर नारेबाजी कर विरोध किया।
(सोर्स : दैनिक भास्कर)

About Vikalp Times Desk

Check Also

‘साहब… एक बीड़ी पिलवा दो’ एनकाउंटर के बाद बदमाश की अजीब डिमांड

उत्तर प्रदेश: Uttar Pradesh के मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) में पुलिस (Police) और बदमाश के बीच हुई …

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !