Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

बुकिंग के बाद भी रूम उपलब्ध नहीं करवाने को माना सेवा दोष

जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, सवाई माधोपुर की अध्यक्ष कीर्ति जैन, सदस्यगण अर्पणा पाराशर एवं हनुमान मीना द्वारा लंबित प्रकरण संख्या 257/22 में बुकिंग के बाद भी रूम उपलब्ध नहीं करवाने को सेवा दोष मानते हु ओयो होटल से बुकिंग राशि मय क्षतिपूर्ति राशि एवं परिवाद व्यय के दो माह के अन्दर अदा करने का आदेश दिया है।
जानकारी के अनुसार विमल सैनी, पुष्पेन्द्र मुडोतिया, पूजा सैन व प्रिया शर्मा निवासी शहर सवाई माधोपुर ने ओयो होटल्स प्राईवेट लिमिटेड के अधीन कोटा में संचालित होटल स्पॉट ऑन 76318 रिद्धी सिद्धी नगर – 1 कुन्हाडी इलेक्ट्रीसिटी बोर्ड एरिया कोटा के विरूद्ध शिकायत की थी जिसमें बताया था कि ओयो होटल्स प्राईवेट लिमिटेड से होटल में ऑनलाइन रूम बुक करवा कर अग्रिम राशि अदा करने के बावजूद निश्चित तिथि को रूम उपलब्ध नहीं कराया था।

 

Not providing room even after booking is considered a service fault in sawai madhopur

 

इस पर उपभोक्ता विवाह प्रतितोष आयोग ने इसे सेवा दोष मानते हुये परिवादीगण से रूम बुकिंग बाबत अग्रिम प्राप्त की गई राशि 870 रूपये तथा उस पर परिवाद प्रस्तुत करने की तिथी से अदायगी तक 9 प्रतिशत वार्षिक दर से ब्याज व चारों परिवादियों को संयुक्त रूप से विपक्षी ओयो होटल्स प्राईवेट लिमिटेड से क्षतिपूर्ति के 20 हजार रूपये तथा परिवाद व्यय के 2000 रूपये पृथक से दिलाने का निर्णय दिया। ते हुये निर्णय से दो माह के अन्दर राशि की अदायगी करने बाबत आदेश दिया गया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Education Minister Madan Dilawar VDO Transfer money sangod panchayta samiti kota Vikalp Times

‘मैं मंत्री का खास हूं…’ ट्रांसफर के नाम पर व_सूली का खुलासा!

कोटा: शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री (Minister of Education and Panchayati Raj) मदन दिलावर (Madan …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !