Sunday , 7 June 2026
Breaking News

निर्दलीय प्रत्याशी आशा मीना ने रोड शो में दिखाई अपनी ताकत

सवाई माधोपुर: आम जनता पर विश्वास जताते हुए चुनावी मैदान में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में डटी आशा मीना ने चुनावी प्रचार के शोरगुल पर विराम लगने से एक दिन पहले बुधवार को आमजनता को साथ लेकर रोड शो निकालकर अपनी ताकत दिखाई। आशा मीना ने भारी भीड़ के साथ विधानसभा क्षेत्र के अंतिम छोर पर बसे चौहानपुरा मकसूदनपुरा गांव में स्थित गुर्जरों के आराध्य देवनारायण भगवान के मंदिर में ढोक लगाकर रोड शो का शुभारंभ किया। वहीं दूसरी ओर श्यामपुरा रूट पर एंडवा गांव से समर्थकों द्वारा रोड शो शुरू किया। मकसूदनपुरा से शुरू हुए रोड शो की कमान आशा मीना ने संभाल रखी थी वहीं एंडवा से शुरू हुए रोड शो की कमान क्षेत्र के स्थानीय लोग संभाले हुए थे।

 

मकसूदनपुरा से शुरू हुआ रोड शो मलारना स्टेशन से मलारना डूंगर, भाडोती, खिरनी मोड़, अजनोटी मोड़, मैनपुरा, सूरवाल, साहूनगर स्कूल आदर्श नगर ए, पुलिस लाइन, बजरिया में मुख्य बाजार से टोंक बस स्टैंड होते हुए दशहरा मैदान पहुंचा। इसी प्रकार एंडवा गांव से शुरू हुआ रोड शो ओलवाड़ा, श्यामपुरा, कुंडेरा, रांवल, छारोदा, शेरपुर, खिलचीपुर होते हुए बजरिया में दशहरा मैदान पहुंचे।

 

Independent candidate Asha Meena shows her strength in road show sawai madhopur

 

दोनों रूट से आने वाले रोड शो में शामिल समर्थक दशहरा मैदान में एकत्रित होने के बाद शहर के लिए रवाना हुए। दशहरा मैदान से आशा मीना समर्थकों की भारी भीड़ के साथ सर्किट हाउस रोड से आलनपुर चौराहा, भैरू दरवाजा से शहर मुख्य बाजार राजबाग से वापस टोंक बस स्टैंड बजरिया होते हुए पुलिस लाइन तिराहा पहुंचकर संपन्न हुआ। आशा मीना के रोड शो में शामिल काफिला जैसे ही जिला मुख्यालय पर पहुंचा तो काफिले में शामिल भीड को देखकर शहरवासी दंग रह गए।

 

रोड़ शो में आशा मीणा के काफिले में सबसे आगे महिलाएं हाथों में बल्ला लेकर गीत गाते हुए चल रही थी। बीच में आशा मीना समर्थकों के साथ रथ में सवार होकर बजरिया मुख्य बाजार में व्यापारियों पर पुष्प वर्षा कर अभिवादन करते हुए चल रही थी। रोड शो में आशा मीना के रथ के पीछे आमजन की भीड व सबसे पीछे चौपहिया वाहनों का काफिला चल रहा था। लोगों में चर्चा थी कि दोनों मुख्य पार्टियों के प्रत्याशियों के सामने आशा मीना बड़ी चुनौती बनकर खड़ी हो गई है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !