Sunday , 8 March 2026
Breaking News

जिले में थमा विधानसभा चुनाव प्रचार-प्रसार का शोर

अंतिम दौर के चुनाव प्रचार-प्रसार में प्रत्याशियों ने मांगे अपने-अपने पक्ष में वोट

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के प्रचार प्रसार का दौर आज गुरुवार थम गया है। चुनावी शोरगुल के थमने के साथ ही अब अपने पक्ष में मतदान करवाने के लिए चुनावी रणनीतियां भी अंतिम दौर में है। लगभग पिछले एक महीने से चल रहे चुनावी माहौल में सभी पार्टियों के प्रत्याशियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। अब मतदाताओं के मूड़ पर निर्भर करता है कि किस किसकी मेहनत अंजाम तक पहुंचेगी। आम आदमी पार्टी ने भी पिछले एक महीने से चुनावी समर में अपने योद्धाओं को उतारकर इस रण को अपने पक्ष में करने के लिए जी-तोड़ मेहनत की है। आप ने पहली बार राजस्थान के चुनाव में इतनी बड़ी संख्या में अपने उम्मीदवारों को उतारकर चुनावी मुकाबला रोचक बनाया।

 

कई सीटों पर आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रोड़ शो करके अपने उम्मीदवारों के पक्ष में माहौल बनाया। सवाई माधोपुर सीट से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी मुकेश भूप्रेमी जरूरी मुद्दों के साथ लोगों के बीच जाकर आप के चुनाव चिन्ह झाड़ू में मतदान करने की अपील की। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन आप उम्मीदवार ने कई गांवों शेरपुर, खिलचीपुर, हिम्मतसिंहपुरा, माधोसिंहपुरा, रामसिंहपुरा, विज्ञान नगर, रणथम्भौर रोड आदि जगहों पर जाकर बदलाव के लिए झाड़ू के चिन्ह पर मतदान करने की अपील की।

 

The noise of assembly election campaign stopped in Sawai Madhopur

 

इसी प्रकार कांग्रेस प्रत्याशी दानिश अबरार ने बुधवार को कुंडेरा, मलारना डूंगर, शहर में जनसंपर्क कर आमजन से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस दौरान उनका कई जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। शाम को अबरार ने शहर में पदयात्रा निकाली। इस बीच नगर पालिका के सामने नुक्कड सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस की 7 गारंटी गिनाई। इसके बाद उन्होंने माली समाज, सिंधी समाज व नेचर गाइडों के साथ चर्चा की। इसी प्रकार निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी अपने पक्ष में वोट करने की अपील की।

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !