Thursday , 23 April 2026
Breaking News

एक दिवसीय ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण एवं क्षमतावर्धन कार्यक्रम हुआ आयोजित

सिंचाई प्रबंधन एवं प्रशिक्षण संस्थान कोटा (आईएमटीआई) एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधन इकाई सवाई माधोपुर के तत्वाधान में अटल भू-जल योजना के तहत जिले में ब्लॉक स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं क्षमतावर्धन कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार रामराज मीना की अध्यक्ष्ता में जिला परिषद सभागार में हुआ।

 

संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार ने बताया कि अटल भूजल योजना का मुख्य उद्देश्य भूजल प्रबंधन करना है। इस दौरान नोडल अधिकारी सुरेश सिंह ने अटल भूजल योजना का परिचय उद्देश्य एवं गतिविधियां और डब्ल्यू.एस.पी. एमआईएस पोर्टल के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। साथ ही उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा किए गए कार्याे के भौतिक लक्ष्य एवं प्राप्त लक्ष्य के बारे में भी जानकारी दी। कार्यक्रम में गिरते हुए भूजल स्तर को रोकने पर जोर दिया गया।

 

One day block level training and capacity building programme organized in sawai madhopur

 

कार्यक्रम में मृदा एवं भू संरक्षण विभाग की सोभना बिसेन, वन विभाग के विजय सिंह, जल संसाधन विभाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग एवं अटल भूजल योजना के सभी सहभागी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा उनके विभाग की कार्य योजनाओं के भौतिक लक्ष्य एवं प्राप्त लक्ष्य के बारे में जानकारी दी गई।

 

कार्यक्रम के अंत में जल संसाधन सिंचाई प्रशिक्षण संस्थान कोटा के सहायक निदेशक पंकज खजोतिया ने कार्यक्रम में भाग लेने वाले समस्त कृषि पर्यवेक्षक एवं अधिकारियों-कर्मचारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

A moving bus caught fire in kota

चलती बस में लगी भीषण आग, मिनटों में जलकर राख-बाल-बाल बचे यात्री

कोटा: कोटा में देर रात एक बड़ा हादसा टल गया, जब लोक परिवहन की चलती …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

bhopal friends khatushyamji temple visit kota jhalawar NH-52 Accident 16 April 26

खाटूश्यामजी जा रहे दोस्तों की कार ट्रेलर में घुसी, एक की मौ*त

कोटा: कोटा-झालावाड़ नेशनल हाईवे-52 पर मंगलवार देर रात तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रेलर …

ACB trap VDO Jhalawar Rajni Meena Red Color Thar 16 April 26

जलवा हो तो रजनी मीणा जैसा! लाल कलर की थार से आती थी रि*श्वत लेने

झालावाड़: झालावाड़ (Jhalawar) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) (ACB) ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !