Sunday , 7 June 2026
Breaking News

कलश यात्रा के साथ भक्त चरित्रामृत कथा का हुआ शुभारम्भ

आध्यात्मिकता से संस्कारों की ओर के भाव से भारतीय शिक्षा समिति, सवाई माधोपुर के जिला व्यवस्थापक कान सिंह सोलंकी की प्रेरणा से आयोजित श्रीमद्भागवत भक्त चरित्रामृत कथा का शुभारम्भ बावरिया बस्ती में किया गया। इससे पूर्व इन्दिरा कॉलोनी स्थित पार्क से बावरिया बस्ती की माता-बहिनों द्वारा भागवतजी एवं कलशपूजन के पश्चात् कलश यात्रा मुख्य बाजार से गुजरती हुई हम्मीर ब्रिज के नीचे स्थित बावरिया बस्ती पहुंची। जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख एवं जिला निरीक्षक महेन्द्र कुमार जैन ने बताया कि भागवत मनीषी श्रीलालजी बना के कृपा पात्र कथा वाचक श्रद्धेय लक्ष्मीकांत शास्त्री ने कहा कि भगवान वहां विराजित होते हैं जहां भक्तों की जिव्ह्या पर सदैव भगवान का स्मरण रहता हो, भगवान कभी भी स्थान को नहीं देखते हैं, वो भक्त के हृदय को देखते हैं, शास्त्री ने धुंधकारी और गोकरणजी की कथा कहते हुए कहा कि जो सांसारिक जीव भागवत कथा का श्रवण करता है वो जीवन-मृत्यु के बन्धनों से मुक्त हो जाता हैं।

 

 

कन्हैया बनी रूचिका का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कथा के पश्चात् श्रीमद्भागवत की आरती की गई व प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान भारतीय शिक्षा समिति के पूर्व जिलाध्यक्ष भरतलाल मथुरिया, भाजपा से महिला मोर्चा की संतोष मथुरिया, बावरिया बस्ती की मुखिया नारो देवी एवं उनके सहयोगी महेन्द्र भारती, भगवतगढ़ प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष हेमराज मीना, व्यवस्थापक जगदीश काछी, मलारना डूंगर समिति से सीताराम साहू, जिला संस्कार केन्द्र प्रमुख महेन्द्र कुमार वर्मा, प्रधानाचार्य गिर्राज शर्मा, हंसराज वैष्णव, कार्यालय सचिव अवधेश शर्मा, सत्यदेव शर्मा, आचार्य इन्द्रराज शर्मा, भैरूलाल सैनी, नरेन्द्र गुप्ता, हंसराज प्रजापत, महेश चन्द्र शर्मा, हिमांशु कुमावत, गोवर्धन वैष्णव, पुरुषोत्तम महावर, विष्णु प्रजापत, छीतरमल, अमित जैन, कृष्णकांत, राजेश गौत्तम, सीताराम सैनी, शंकरलाल सैनी, प्रधानाचार्या नमिता जैन, आचर्या मंजू बंसल, ममता गर्ग, वन्दना जैन, सुनीता जांगिड़, नेहा माथुर, कविता रानी, सीमा जादौन, विमला व्यास, ऊषा नागर, चन्दा मथुरिया, क्रान्ति शर्मा, केन्द्र चालक महेश शर्मा, ऊषा शर्मा, संगीतकार रमेश अंगिरा, प्रदीप शर्मा आदि उपस्थित थे।

 

Bhakta Charitramrit Katha started with Kalash Yatra in sawai madhopur

 

श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा संपर्क अभियान हेतु भाजपा ने बनाये संयोजक एवं सहसंयोजक

भारतीय जनता पार्टी श्रीराम मंदिर गर्भगृह प्राण प्रतिष्ठा संपर्क अभियान चलायेगी। अभियान के लिए प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी तथा संभाग प्रभारी हेमराज मीना के निर्देशानुसार जिला एवं विधानसभा वार संयोजक सहसंयोजकों की नियुक्ति की गई है। भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील दीक्षित ने बताया कि श्रीराम मंदिर गर्भगृह प्राण प्रतिष्ठा संपर्क अभियान के लिए हरफूल मरमट को जिला संयोजक एवं हुकमसिंह गुर्जर एडवोकेट को सहसंयोजक बनाया गया है।

 

वहीं विधानसभा वार सवाई माधोपुर खेमराम महावर संयोजक, रीतेश भारद्वाज सह संयोजक, खण्डार मनराज गुर्जर संयोजक, सूरज शर्मा सह संयोजक, बामनवास बुद्विप्रकाश शर्मा संयोजक, मुरारी लाल मीना सह संयोजक, गंगापुर सिटी डॉ. निर्मल शर्मा संयोजक, कमलेश महावर सह संयोजक बनाये गये है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !