Thursday , 23 April 2026
Breaking News

नए वेरिएंट जेएन.1 से निपटने के लिए चिकित्सा विभाग ने मॉक ड्रिल के माध्यम से चिकित्सा व्यवस्थाओं को परखा

देश के केरल, कर्नाटक, तमिलनाडू, महाराष्ट्र व अन्य राज्यों में कोविड केसेज की संख्या में वृद्धि व नये वैरियन्ट जेएन.1 भी पाया गया है। इसी को देखते हुए राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले के सरकारी चिकित्सा संस्थानों पर कोविड-19 रोग की रोकथाम व नियंत्रण हेतु आवश्यक संसाधन, जांच व उपचार सुविधा का पूर्वाभ्यास (मॉक ड्रिल) कर आंकलन किया गया। किसी भी प्रकार की स्थिति से निपटने के लिए जिले का स्वास्थ्य महकमा पूरी तरह से मुस्तैद है।

 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. धर्मसिंह मीना ने बताया कि जिले के चिकित्सा संस्थानों में मॉक ड्रिल के माध्यम से पूर्वाभ्यास कर उपलब्ध संसाधनों की व्यवस्था जांची गई। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कोविड़ स्वास्थ्य सेवाओं व ऑक्सिजन प्लांट्स का मॉक ड्रिल कर ऑक्सीजन सिलेण्डर, आवश्यक दवाओं, आइसोलेटेड बेड्स, वेंटिलेटर आदि की स्थिति को परखा। कोरोना वायरस के नए वेरिएंट जेएन.1 को जिले में फैलने से रोकने के लिए बेहतर कार्य योजना बनाने हेतु राज्य सरकार के निर्देश पर स्वास्थ्य सेवाओं का मॉक ड्रिल किया गया।

 

To deal with the new variant JN.1, the medical department tested medical arrangements through mock drills.

 

जिला, खण्ड स्तरीय अधिकारियों ने अपने अधीन आने वाले स्वास्थ्य केंद्रो पर विजिट कर दवा, ऑक्सीजन, सिलेण्डर, ऑक्सीजन कन्सन्ट्रेटर की स्थिति, बेडस की स्थिति एवं अन्य आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता का भौतिक सत्यापन किया गया। उन्होंने बताया कि बाहर से आने वाले लोगो तथा आईएलआई मरीजों की सैंपलिंग करवाई जा रही है। उपचार के लिए आवश्यक दवाओं की किट तैयार करवाकर एएनएम, आशा सहयोगिनी एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को आवश्यकता अनुसार वितरित करने के निर्देश दिए गए है। उन्होंने कहा कि कोरोना का संक्रमण बढ़ने की स्थिति में बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल सहित जिले के प्रत्येक सीएचसी व पीएचसी पर आवश्यक रूप से आक्सीजन सिलेंडर, कन्सन्ट्रेटर की पर्याप्त व्यवस्था है।

 

इसके साथ ही जिले के सभी चिकित्सकों को अलर्ट कर दिया गया है और सर्दी खांसी, श्वास लेने में तकलीफ होने पर मरीजों की कोरोना जांच करवाने के निर्देश दिए हैं। ओपीडी में आने वाले श्वसन रोग के मरीजों पर निगरानी रखी जाए, श्वसन संबंधी संदिग्ध रोगी की आरटीपीसीआर द्वारा जांच करवाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। चिकित्सा विभाग ने एडवाइजरी जारी कर कहा है कि आईएलआई के रोगियों को जिन्हें सर्दी, खांसी, जुकाम व बुखार व गला खराब की तकलीफ है वे दूसरे लोगों से दूरी बनाकर रखें और भीडभाड वाले या बंद स्थानों और दूषित हवा वाले इलाकों में मास्क अवश्य पहनें और सोशल डिस्टेंसिंग फिर से आदत डालें।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !