Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 72 आईएएस और 121 आरएएस अधिकारियों का हुआ तबादला

राजस्थान में भजनलाल सरकार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जिसमें 72 आईएएस (भारतीय प्रशासनिक सेवा) और 121 आरएएस (राजस्थान प्रशासनिक सेवा) के अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। कार्मिक विभाग ने यह आदेश जारी किया है। कार्मिक विभाग के आदेश के अनुसार लगभग राज्य के 32 जिलों के जिला कलेक्टर इधर-उधर किए गए है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए लगभग 72 आईएएस और 121 आरएएस के अधिकारियों का तबादला कर दिया है।

 

72 IAS and 121 RAS officers transferred in rajasthan

 

कई DM, ADM और SDM बदले गए

कार्मिक विभाग द्वारा जारी लिस्ट के अनुसार कई एसडीएम और एडीएम को भी बदला गया है। वहीं सीएम के संयुक्त सचिव अब आईएएस सिद्धार्थ सिहाग होंगे। कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, विश्व मोहन शर्मा को अब आयुक्त मिड-डे-मिल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सवाई माधोपुर के जिला कलेक्टर अब डॉ. खुशाल यादव होंगे। वहीं सवाई माधोपुर जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ओला को आयुक्त संस्कृत शिक्षा जयपुर के पद लगाया गया है। बालोतरा कलेक्टर राजेंद्र विजय को विशिष्ट शासन सचिव खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग दिया गया। बांसवाड़ा कलेक्टर प्रकाश चंद शर्म को कार्यकारी निदेशक शहरी पेयजल सीवरेज इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरपोरेशन का जिम्मा सौंपा गया है। बारां कलेक्टर नरेंद्र गुप्ता को विशिष्ट शासन सचिव राजस्व विभाग के पड़ पर लगाया गया है। हनुमानगढ़ कलेक्टर रूक्मणि रियार को आयुक्त नगर निगम जयपुर ग्रेटर विभाग दिया गया है। दौसा कलेक्टर से सीकर कलेक्टर के पद पर लगाया गया है। गंगापुर सिटी जिला कलेक्टर अंजली राजोरिया को कलेक्टर प्रतापगढ़ लगाया गया है। गंगापुर सिटी के नए कलेक्टर डॉ. गौरव सैनी होंगे। डॉ. इंद्रजीत यादव को बांसवाड़ा, प्रताप सिंह को जैसलमेर और डॉ. रविंद्र गोस्वामी को कोटा जिले का कलेक्टर बनाया गया है। रोहिताश सिंह तोमर को बारां, उत्सव कौशल को ब्यावर, स्वेता चौहान को केकड़ी, अवधेश मीणा को अनुपगढ़, देवेंद्र कुमार को दौसा, सुशील कुमार को बालतोरा, अक्षय गोदारा को बूंदी, श्रीनिधी बीटी को धौलपुर, डॉ. सौम्या झा को टोंक का कलेक्टर बनाया गया है। आईएएस चिनमयी गोपाल को झुंझुनूं की डीएम और चंदन दुबे को झुंझुनूं का एडीएम बनाया गया है। नमित मेहता को भीलवाड़ा, हरजी लाल अटल को फलौदी, आशीष गुप्ता को अलवर, काना राम को हनुमानगढ़, लक्ष्मी नारायण मंत्री को पाली, कल्पना अग्रवाल को कोटपूतली-बहरोड़, पुष्पा सत्यानी को चूरू, अजय सिंह राठौड़ को झालावाड़, गौरव अग्रवाल को जोधपुर, शुभम चौधरी को सिरोही, कमर उन जमान को सीकर, भंवर लाल को राजसमंद, अंकित कुमार सिंह को डूंगरपुर, अरुण गर्ग को सलुम्बर, बाल मुकुंद असावा को डीडवान-कुमाचन, नीलाभ सक्सेना को करौली का कलेक्टर बनाया गया है।

 

पूरी लिस्ट देखने के लिए नीचे दी गई पीड़ीएफ पर क्लिक करें:-

72 IAS Transfers List

121 RAS Transfers List

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mobile system mobile update money kota news 19 July 26 Vikalp Times

‘मोबाइल बंद न करें’… रातभर चलता रहा फ_र्जी System Update, सुबह खाते से उड़ गए ₹98 हजार

कोटा: Kota शहर में साइबर ठ_गों ने अब मोबाइल (Mobile) है_किंग के जरिए लोगों को …

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Education Minister Madan Dilawar VDO Transfer money sangod panchayta samiti kota Vikalp Times

‘मैं मंत्री का खास हूं…’ ट्रांसफर के नाम पर व_सूली का खुलासा!

कोटा: शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री (Minister of Education and Panchayati Raj) मदन दिलावर (Madan …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !