Thursday , 23 April 2026
Breaking News

ऑनलाइन सट्टे की खाईवाली करने वाला शातिर कुलदीप जादौन गिरफ्तार, करीब एक करोड़ का मिला हिसाब

मानटाउन थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन सट्टे की खाईवाली करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने शातिर आरोपी कुलदीप जादौन निवासी सुभाष नगर रेल्वे कॉलोनी हाल निवासी हनुमान नगर हाउसिंग बोर्ड सवाई माधोपुर को गिरफ्तार किया है। सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अगरवाला ने बताया कि ऑनलाइन सट्टे की खाईवाली करने वाले तथा क्रिकेट व केसिना गेम की आईडी बनाकर बेचने वाले आरोपी कुलदीप सिंह जादौन पुत्र गम्भीर सिंह निवासी सुभाष नगर रेल्वे कोलोनी हाल निवासी हनुमान नगर हाउसिंग बोर्ड जिला सवाई माधोपुर को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। ऑनलाइन सट्टा की खाईवाली करने वाले तथा क्रिकेट व केसिना गेम की आईडी बनाकर बेचने वाले गिरोह पर अंकुश लगाने व कार्रवाई करने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर हिमांशु शर्मा और वृताधिकारी दीपक खण्डेलवाल के निर्देशन में थानाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया था।

 

पुलिस टीम द्वारा सूचना एकत्रित की गई तो आज शुक्रवार को सुचना मिली की कुलदीप सिंह जादौन घुडासी मोड़ के पास खाली मैदान में थार गाडी में बैठा हुआ है। सूचना मिलने पर मानटाउन थानाधिकारी महेन्द्र कुमार शर्मा गठित एक टीम को भेजा। जिसने कार्य योजना बना कर घुडासी रोड के पास खाली जगह से थार गाड़ी में बैठे हुए कुलदीप सिंह जादौन को पकड़कर उसके हाथ में मिले मोबाइल को चैक किया तो गूगल हिस्ट्री में www.saffronexch.com नामक वेबसाइट खुली। जिससे आरोपी ने 99 लाख 22 हजार 611 रूपये की 168 व्यक्तियों की क्रिकेट एवं केसिनों की आईडी बनाकर दी है।

 

Online betting scammer Kuldeep Jadaun arrested in sawai madhopur

 

उक्त 168 आईडी धारक द्वारा इन गेम पर केड्रिट के हिसाब से सट्टा खेलते है, जीत हार के हिसाब से अपना कमिशन लेते है। इसके अलावा आरोपी के मोबाइल फोन में Mumbaimatka.online में 13 हजार 856 यूजर ग्राहक थे। जो इस एपलीकेशन पर सट्टा खेलते है। आरोपी कई लोगों से सट्टे पर अंक लगवाने कर खाईवाली करता है। इस प्रकार कुलदीप द्वारा वेबसाइट की आईडी दूसरे लोगों को बनवाकर उसमें पैसे की लिमीट डाल कर उनसे प्राप्त कर उनसे सट्टा खिलवाने का प्लेटफार्म उपलब्ध करवाकर स्वयं कमीशन के रूप में राशि प्राप्त करता है। इसी प्रकार सट्टे के अंक लगवाने का प्लेटफार्म का एपलीकेशन बनाकर उनको टिप्स देने का कार्य कर उनसे राशि प्राप्त करता है। उक्त राशि स्वयं या अन्य के बैंक अकांउट मे प्राप्त करता है। जिससे उक्त मोबाइल फोन का बिल मांगा तो नहीं होना बताया।

 

मोबाइल धारक कुलदीप सिंह जादौन द्वारा हार – जीत का दांव लगाकर ऑनलाइन सटटा लगाया गया है। उक्त शक्स द्वारा अपने मोबाइल नंबर एवं अन्य व्यक्ति के नाम से जारी सिम कार्ड/मोबाईल नंबर प्राप्त कर उक्त एप्लीकेशन बनाकर ऑनलाईन सट्टा/गेम पर बिड/दांव लगाकर पैसों का लेनदेन से अपने नाम से वॉलेट/बैंक अकाउंट का उपयोग अनुचित लाभ प्राप्त करने के लिये किया जा रहा है, जिससे एक को लाभ व अनेक को हानि पहुंचती हैं जिसका मोबाइल व थार गाडी जप्त कर आरोपी कुलदीप सिंह को धारा 13 आर.पी.जी.ओ., 66 सी सूचना प्रौधोगिकी संषोधन अधिनियम 2008 में गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया गया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में मानटाउन थानाधिकारी महेन्द्र शर्मा, अजित मोगा सहायक उप निरीक्षक सायबर सेल, बुद्धिप्रकाश कांस्टेबल, सूरज कुमार कांस्टेबल, नरेश कुमार कांस्टेबल, भरतलाल कांस्टेबल और राजकुमार कांस्टेबल सायबर सेल शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !