Saturday , 13 June 2026
Breaking News

इग्नू के सत्र जनवरी 2024 के लिए प्रवेश प्रारम्भ

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) नई दिल्ली के सत्र जनवरी 2024 के प्रवेश प्रारम्भ हो गये है। राजकीय पीजी महाविद्यालय सवाई माधोपुर स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र के समन्वयक प्रोफेसर डॉ. हरिचरण मीना ने बताया कि इग्नू ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत चार वर्षीय अंडर ग्रेजुएट प्रोग्राम (एफवाईयूपी) लांच कर दिया है। प्रथम फेज में 19 अंडर ग्रेजुएट प्रोग्राम को नये वर्ष में लांच किया है।

 

विश्वविद्यालय की अकादमिक परिषद से इसकी स्वीकृति मिलते ही विश्वविद्यालय के प्लानिंग एंड डेवलपमेंट डिवीजन ने इसकी अधिकारिक सूचना भी जारी कर दी है। स्नातक के आर्ट्स, साइन्स व कॉमर्स सहित कुल 19 अंडर ग्रेजुएट प्रोग्राम में एफवाईयूपी फ्रेमवर्क को जनवरी 2024 के सत्र से ही लागू करने की घोषणा की गई हैं। यह ओपन डिस्टेंस लर्निंग मोड़ का अब तक का अपडेट सिलेबस होगा। जिसकी प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन चल रही हैं। प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2024 हैं।

 

Admission starts for IGNOU session January 2024

 

मल्टीपल एन्ट्री व एक्जिट का प्रावधान

बैचलर ऑफ आर्ट्स एवं बैचलर ऑफ साइंस में मल्टी डिसिप्लिनरी कोर्स का विकल्प भी दिया गया है। जिसके तहत एक साथ कई विषयों का चयन किया जा सकता है। एफवाईयूपी के तहत मल्टीपल एन्ट्री व एक्जिट का प्रावधान भी किया गया है। जिसके तहत नामांकन कराने वाले विद्यार्थी एक वर्ष के बाद सर्टिफिकेट लेकर, दो वर्ष बाद डिप्लोमा एवं तीन वर्ष बाद डिग्री लेकर एक्जिट कर सकते हैं। चार वर्ष करने पर ऑनर्स डिग्री ले सकते हैं।

 

सवाई माधोपुर इग्नू अध्ययन केंद्र पर बैचलर ऑफ आर्ट्स (मल्टी डिसिप्लिनरी) सहित विभिन्न प्रकार के सर्टिफिकेट, लाईब्रेरी साइन्स एवं इन्फोर्मेशन में सर्टिफिकेट, विभिन्न प्रकार के डिप्लोमा, पी जी डिप्लोमा, रूरल डेवलपमेंट, गांधी एंड पीस स्टडी, व राजनीति विज्ञान मे स्नातकोत्तर डिग्री प्रोग्राम में प्रवेश लिया जा सकता है। विद्यार्थी प्रवेश हेतु ओपन डिस्टेंस लर्निंग मोड़ पर इग्नू की अधिकृत वेबसाइट ignou.ac.in पर अपना प्रवेश रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। विद्यार्थी प्रोग्राम की विस्तृत जानकारी हेतु इग्नू की अधिकृत वेबसाइट देखें।

About Vikalp Times Desk

Check Also

'Raasta Kholo Abhiyan' sets an example, 830 blocked roads opened in Sawai Madhopur so far

‘रास्ता खोलो अभियान’ बना मिसाल, सवाई माधोपुर में अब तक खुले 830 बंद रास्ते

सवाई माधोपुर: जिला कलक्टर काना राम (IAS Kanaram) की सतत मॉनिटरिंग और प्रशासनिक प्रयासों से …

Dalip Poonia, has been appointed as the Commissioner of Sawai Madhopur Municipal Council Vikalp Times

लंबा इंतजार खत्म! सवाई माधोपुर नगर परिषद को मिला नया आयुक्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur नगर परिषद (Nagar Parishad) को लंबे इंतजार के बाद आखिरकार स्थायी …

State level meeting of IFWJ Rajasthan concluded in Abu Road Sawai Madhopur News Vikalp Times

आबूरोड में संपन्न हुई आईएफडब्ल्यूजे राजस्थान की प्रदेश स्तरीय बैठक

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (आईएफडब्ल्यूजे) (IFWJ) राजस्थान (Rajasthan) की दो दिवसीय प्रदेश …

Major action in special campaign against vehicle modifications in sawai madhopur

मॉडिफाइड वाहनों पर चला परिवहन विभाग का डंडा, 184 चालान काटे 

सवाई माधोपुर / SawaiMadhopur : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार परिवहन एवं सड़क सुरक्षा (Road …

Electric Current Khandar Sawai Madhopur Police 8 June 26 Vikalp Times

शटडाउन के दौरान करंट से बिजली कर्मचारी की मौ*त, 3 घंटे बाद बनी सहमति

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के खंडार (Khandar) उपखंड क्षेत्र में बिजली लाइन की मरम्मत …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !