ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के तहत आज मंगलवार को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव विभव कुमार और आम आदमी पार्टी से जुड़े कुछ लोगों के यहां छापेमारी की है। दिल्ली में कम से कम 10 जगहों पर प्रवर्तन निदेशालय ने छापे मारे हैं। ये साफ़ नहीं है कि ईडी ने ये छापे पहले से जिस मामले की जांच चल रही है उसके तहत मारे हैं या फिर ये छापे किसी नए मामले में मारे जा रहे हैं।

ईडी की टीम केजरीवाल के पीएस विभव कुमार, दिल्ली जल बोर्ड के पूर्व सदस्य शलभ कुमार, पार्टी के राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एनडी गुप्ता के कार्यालय पर भी पहुंची है। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी इसे लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रही हैं, उन्होंने कहा है, हमारे नेताओं को चुप कराने के लिए ईडी की छापेमारी हो रही। उन्हें एक रुपया भी नहीं मिलेगा।
(बीबीसी न्यूज हिन्दी)
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया