Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव ने किया रणथम्भौर उद्योग एवं हस्तशिल्प मेले का शुभारम्भ

जिला प्रशासन, उद्यम प्रोत्साहन संस्थान, जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र सवाई माधोपुर द्वारा संयुक्त रूप से रणथम्भौर उद्योग एवं हस्तशिल्प मेला, 2024  का शुभारम्भ जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव ने शनिवार को इन्दिरा मैदान में फीता काटकर किया। जिला कलेक्टर ने कहा कि जिला प्रशासन, उद्यम प्रोत्साहन संस्थान, जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र सवाई माधोपुर द्वारा रणथम्भौर उद्योग एवं हस्तशिल्प मेले का आयोजन 10 फरवरी से 21 फरवरी, 2024 तक किया जा रहा है। उन्होंने 100 दिवसीय कार्ययोजना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मेले के साथ-साथ ऑनलाइन माध्यमों से भी अपना सामान विपणन कर अधिक लाभ कमाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि रणथम्भौर उद्योग एवं हस्तशिल्प मेले का आयोजन होने से हस्तशिल्प, हथकरघा, राजीविका, एनयूएलएम समूह के सदस्यों द्वारा हाथों से निर्मित उत्पादों के क्रय हेतु उचित मंच प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मेले को रोचक एवं मनोरंजक बनाने के लिए विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।

 

District Collector Dr. Khushaal Yadav inaugurated Ranthambore Industries and Handicrafts Fair in sawai madhopur

 

जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र के महाप्रबंधक सुग्रीव मीना ने बताया कि मेले में स्वयं सहायता समूहों, बुनकर, दस्तकारों, हस्तशिल्पियों, लघु उद्यमियों को विपणन का मंच प्रदान करने के लिए मेले का आयोजन किया जाता है। उन्होंने बताया कि मेले में आर्टिफिशियल ज्वैलरी, लाख की चूड़ियां, जर्मन केमिकल, लकड़ी के खिलौने, ब्लैक टेराकोटा, मार्बल आईटम, कड़ाईदार ड्रेस, कोटा डोरिया, पूजन-पोशाक सामग्री, पर्दे, पर्स, बैग, पायदान, नमदे, बैडशीट, शॉल, जूतियां, लैदर एण्ड रेगजीन उत्पाद, बन्धेज, लहरिया, हर्बल एवं आयुर्वेदिक उत्पाद, आचार-मुरब्बा, पापड़-मंगोड़ी, मसाले, नमकीन, रेडिमेड गारमेन्टस, घरेलू उपयोग सामग्री एवं अन्य हैण्डीक्राफ्ट उत्पाद उचित दर पर खरीदे जा सकते हैं। खान-पान, मनोरंजन, चकरी-झूले एवं विभिन्न प्रतियोगिताएं मेले के अन्य प्रमुख आकर्षण होंगे। मेले में प्रवेश निः शुल्क है। इस दौरान यू महर्षि विद्या मंदिर खैरदा सवाई माधोपुर की बालिकाओं ने घूमर रमवा म्हे जावा, ओ नगदी के वीर गीतों पर शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर जीतेन्द्र सिंह नरूका, रीको के आरएम जी.एस. मीना, उद्योग संघ अध्यक्ष सलीम भाई, जिला उद्योग एवं वाणिज्य अधिकारी पंकज मीना एवं प्रियंका मथुरिया सहित अन्य अधिकारी, हस्तशिल्पी एवं उद्यमी तथा महिला स्वयं सहायता समूहों की सदस्य उपस्थित रही।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !