Thursday , 23 April 2026
Breaking News

अमृता हाट में महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों का किया प्रदर्शन एवं विपणन

जिला प्रशासन, महिला अधिकारिता, जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र सवाई माधोपुर द्वारा रामसिंहपुरा स्थित शिल्पग्राम में परिसर में 28 फरवरी से 3 मार्च, 2024 तक पांच दिवसीय अमृता हाट-2024 का आयोजन किया जा रहा है। महिला अधिकारिता विभाग के उप निदेशक अमित गुप्ता ने बताया कि अमृता हाट के दूसरे दिन, 29 मार्च को महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ चम्मच दौड़, म्यूजिकल चेयर एवं रुमाल झपट्टा प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें चम्मच दौड़ प्रतियोगिता में माही ने प्रथम, प्रियंका महावर ने द्वितीय एवं प्रियंका सैनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में मनजीत ने प्रथम, शीलाराय ने द्वितीय एवं असीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार रूमाल झपट्टा प्रतियोगिता में ज्योति नामा ने प्रथम, पायल ने द्वितीय एवं दामिनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस दौरान अतिथियों द्वारा सभी विजेताओं को पुरस्कार भेंट कर सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि अमृता हाट के तीसरे दिन, 1 मार्च को महिलाओं व बालिकाओं के साथ चित्रकला, मेहंदी एवं रस्सा-कस्सी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।

 

Display and marketing of products manufactured by women self-help groups in Amrita Haat

 

उन्होंने बताया कि इस दौरान प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली विजेताओ को अतिथियों द्वारा पुरस्कार भेंट कर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अमृता हाट मेले में महिला स्वयं सहायता समूहों, लघु उद्यमियों, दस्तकारों, हस्तशिल्प, खादी संस्थाओं द्वारा निर्मित उत्पादों का प्रदर्शन एवं विपणन किया जा रहा है। जिसमें आर्टिफिशियल ज्वैलरी, लाख की चूड़ियां, लकड़ी के खिलौने, ब्लैक टेराकोटा, मार्बल आईटम, कड़ाईदार ड्रेस, कोटा डोरिया, पूजन-पोशाक सामग्री, पर्दे, पर्स, बैग, पायदान, नमदे, बैडशीट, शॉल, जूतियां, लैदर एण्ड रेगजीन उत्पाद, बन्धेज, लहरिया, हर्बल एवं आयुर्वेदिक उत्पाद, अचार-मुरब्बा, पापड़-मंगोड़ी, मसाले, नमकीन, रेडिमेड गारमेन्टस, घरेलू उपयोग सामग्री एवं अन्य हैण्डीक्राफ्ट उत्पाद उचित दर पर खरीदे जा रहे है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

A moving bus caught fire in kota

चलती बस में लगी भीषण आग, मिनटों में जलकर राख-बाल-बाल बचे यात्री

कोटा: कोटा में देर रात एक बड़ा हादसा टल गया, जब लोक परिवहन की चलती …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

bhopal friends khatushyamji temple visit kota jhalawar NH-52 Accident 16 April 26

खाटूश्यामजी जा रहे दोस्तों की कार ट्रेलर में घुसी, एक की मौ*त

कोटा: कोटा-झालावाड़ नेशनल हाईवे-52 पर मंगलवार देर रात तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रेलर …

ACB trap VDO Jhalawar Rajni Meena Red Color Thar 16 April 26

जलवा हो तो रजनी मीणा जैसा! लाल कलर की थार से आती थी रि*श्वत लेने

झालावाड़: झालावाड़ (Jhalawar) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) (ACB) ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !