Sunday , 8 March 2026
Breaking News

चुनाव संबंधी शिकायतों एवं आदर्श आचार संहिता की पालनार्थ कलेक्ट्रेट में नियंत्रण कक्ष स्थापित

लोकसभा आम चुनाव-2024 के दौरान चुनाव संबंधी शिकायतों के पंजीकरण, निस्तारण एवं आदर्श आचार संहिता की पालनार्थ जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. खुशाल यादव ने कलेक्ट्रेट के कमरा नम्बर 4 में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कृषि विभाग के परियोजना निदेशक आत्मा अमरसिंह मोबाइल नम्बर 9414665411 को नियंत्रण कक्ष का प्रभारी अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक मुख्यालय सवाई माधोपुर घनश्याम बैरवा मोबाइल नम्बर 9928727571 को सहायक प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया है। उन्होंने बताया कि नियंत्रण कक्ष भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा आम चुनाव, 2024 कार्यक्रम की घोषणा की तिथि से चुनाव प्रक्रिया पूर्ण होने तक कार्यरत रहेगा। यह नियंत्रण कक्ष राजकीय अवकाश के दिनों में भी कार्य करेगा। नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नम्बर 07462-220954 है।

 

Control room established in Collectorate to handle election related complaints and model code of conduct

 

नियंत्रण कक्ष के सफल संचालन के लिए तीन पारियों में कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने बताया कि राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अल्लापुर के व्याख्याता हेमराज मीना, स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल खण्डार के वरिष्ठ अध्यापक सुनील कुमार मीना, अध्यापक रा.उ.मा.वि. करेल कृष्ण कुमार वर्मा एवं कम्प्यूटर अनुदेशक महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय कुस्तला कार्तिक जैन की (सी-विजिल) हेतु प्रथम पारी में प्रातः 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक नियंत्रण कक्ष में ड्यूटी लगाई गई है। वहीं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पाली के व्याख्याता राजेन्द्र कुमार मीना, वरिष्ठ अध्यापक रा.उ.मा.वि. पढ़ाना प्रेमराज माली, अध्यापक रा.उ.मा.वि. अनियाला दिनेश कुमार सिंघाड़िया एवं कम्प्यूटर अनुदेशक रा.उ.मा.विद्यालय मैनपुरा को (सी-विजिल) हेतु द्वितीय पारी में दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक तथा व्याख्याता रा.उ.मा.वि. जौंला धर्मराज प्रजापत, वरिष्ठ अध्यापक रा.उ.मा.वि. कावड़ राजेश मीणा, कनिष्ठ सहायक कार्यालय जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सवाई माधोपुर शुभम शर्मा एवं बेसिक कम्प्यूटर अनुदेशक महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय खिलचीपुर कुलदीप सैनी को (सी-विजिल) हेतु तृतीय पारी में रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक नियुक्त किया गया है।

आरक्षित दल:- व्याख्याता रा.उ.मा.वि. चौथ का बरवाड़ा विनोद कुमार पाराशर, वरिष्ठ अध्यापक रा.उ.मा.वि. खानपुर रामकेश बैरवा, कनिष्ठ सहायक कार्यालय सहायक आयुक्त श्रम विभाग सवाई माधोपुर राकेश कुमार मीना एवं सूचना सहायक स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल विद्यालय सूरवाल को आरक्षित दल में रखा गया है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !