Sunday , 7 June 2026
Breaking News

जिला कलेक्टर और एसपी ने संयुक्त रूप से किया विद्यालयों एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का औचक निरीक्षण

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय शेरपुर, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सूरवाल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सूरवाल का आज गुरूवार को जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव एवं जिला पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता ने संयुक्त रूप से निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिला कलेक्टर ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय शेरपुर में बाल गोपाल योजना के अन्तर्गत बच्चों को पिलाये जाने वाले दूध की मात्रा एवं गुणवत्ता के संबंध में उप प्राचार्य से जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने उप प्राचार्य, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों से संवाद कर कमियों एवं सुझावों पर चर्चा की।

 

 

उन्होंने जिला कलेक्टर को बताया कि उनके विद्यालयों में कक्षा-कक्षों की कमी होने के कक्षाएं, प्रयोगशाला एवं पुस्तकालय कक्षों के साथ-साथ एक-एक में दो-दो कक्षाएं लगानी पड़ रही है, शौचालय पुराने जर्जर अवस्था में है, जीव विज्ञान के व्याख्याता का पद रिक्त है, आवंटित खेल मैदान में दूर, उबड़-खाबड़ पथरीला होने के कारण विद्यालय में खेलकूद गतिविधियां नहीं होती है। इस दौरान उन्होंने मुख्य कार्यकारी अधिकारी हरिराम मीना को विद्यालय के खेलकूद मैदान को विकसित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सूरवाल में विद्यार्थियों से मिड-डे मील के मेन्यू, फल, भोजन की गुणवत्ता की जानकारी लेने के साथ-साथ बच्चों को गुलाबी एवं नीली गोली के बारे में भी जानकारी प्रदान की।

 

District Collector and SP jointly conducted surprise inspection of schools and community health centers

 

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सूरवाल का किया निरीक्षण:- जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सूरवाल के नये भवन के कार्य को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करवाने एवं निर्माण सामग्री को ठेकेदार के माध्यम से व्यवस्थित कराने के निर्देश प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को प्रदान किए ताकि अस्पताल में आने वाले मरीजों एवं उनके परिजनों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने इस दौरान अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे बन्द मिलने पर सीसीटीवी कैमरों को सही करवाकर अस्पताल की मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने सूचना पट्ट पर किसी चिकित्सक एवं मेडिकल स्टाफ का नाम नहीं पाये जाने पर उस पर चिकित्सक एवं मेडिकल स्टाफ के नाम, मोबाइल नम्बर, समय अंकित कराने के निर्देश चिकित्सा प्रभारी डॉ. शेफुल्ला खान को दिए।

 

 

उन्होंने अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था सुनिश्चित करने, प्रयोग शाला एवं दवा वितरण केन्द्र पर रेक्स लगवाने के निर्देश दिए। उन्होंने नसबंदी लाभार्थियों को योजना के तहत मिलने वाले लाभ समय पर दिलवाने, अधिक से अधिक लोगों को आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजना का फ्लैक्स आदि के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। इस दौरान चिकित्सक ने जिला कलक्टर को अवगत कराया कि अस्पताल में एम्बुलेंस की व्यवस्था है, बायोमेडिकल वेस्ट सप्ताह में एक बार कचरा वाहन द्वारा ले जाया जाता है। प्रयोगशाला में अस्पताल पीएचसी से सीएचसी में क्रमोन्नत होने के बावजूद भी 15 प्रकार की जांचे की जाती है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !