लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक के बाद एक झटके लग रहे हैं। भारत की सबसे अमीर महिला और देश के टॉप अमीरों की सूची में शामिल सावित्री जिंदल ने कांग्रेस छोड़ने का ऐलान किया है। उनका इस्तीफा ऐसे समय पर सामने आया है, जब उनके बेटे नवीन जिंदल हाल ही में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए हैं।

ऐसे में अब कयास लगाए जा रहे हैं कि सावित्री जिंदल भी भाजपा में शामिल हो सकती हैं। बता दें ओपी जिंदल ग्रुप की चेयरमैन सावित्री जिंदल भारत के टॉप अरबपतियों की सूची में शामिल हैं और 2 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की नेटवर्थ के साथ वह देश की सबसे अमीर महिला भी हैं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया