Sunday , 7 June 2026
Breaking News

43 बच्चों को किया नि:शुल्क चश्मों का वितरण

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के बौंली ब्लाॅक के 43 बच्चों को चश्मे वितरित किए गए। अब ये सभी बच्चे अपनी आंखों से इस दुनिया को अच्छे से देख सकेंगे, पढ सकेंगे, खेल कूद सकेंगे।
इन बच्चों को जिले के ब्लाॅक की मोबाइल टीम द्वारा चिन्हित किया गया था। इसके बाद करीब एक महीने पहले नेत्र रोग विशेषज्ञ द्वारा बच्चों की गहन जांच कर बच्चों की आंखों का इलाज किया गया था साथ ही जिन बच्चों को चश्मा लगाए जाने की आवश्यकता थी उन्हें चिन्हित किया गया था। उन्हीं चिन्हित बच्चों को बुधवार को शिविर में चश्मों का वितरण किया गया। इस अवसर पर आरबीएसके एडीएनओ डाॅ जीशान खान, मोबाइल टीम बी के सभी सदस्य डाॅ. हंसराज मीना, डाॅ. पिंकी मीना, फार्मासिस्ट मनोज मौजूद रहे।

Distribution free eyeglasses 43 children
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. तेजराम मीना ने बताया कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम जन्मजात बीमारियों से ग्रसित बच्चों के लिए वरदान साबित हो रहा है। आरबीएसके के नाम से पहचाने जाने वाले इस कार्यक्रम के तहत सवाई माधोपुर जिले में जन्मजात दिल में छेद की बीमारी से ग्रसित, बच्चे कटे होंठ व कटे तालू का व आंख के ऑपरेशन किये जा चुके है। कार्यक्रम के अंतर्गत 0 से 18 साल की उम तक के बच्चों का उपचार किया जाता है। आरबीएसके कर मोबाइल हेल्थ टीम विभिन्न लगातार स्कूलों, आंगनवाडी केंद्रों व मदरसों में जा कर बच्चों की 38 बीमारियों की स्क्रीनिंग करती है। योजना के अंतर्गत बच्चों की स्क्रीनिंग करने के पश्चात् चिन्हित बच्चों का इलाज पीएचसी, सीएचसी, जिला लेवल पर किया जाता है। जिन भी बच्चों का इलाज जिला स्तर पर नहीं हो सकता है उन्हें जयपुर स्थित निजि चिकित्सालय में रेफर कर उनका इलाज नि:शुल्क किया जाता है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !