Sunday , 7 June 2026
Breaking News

चिकित्सा विभाग की टीम ने 80 किलो बेकरी आइटम मौके पर करवाया नष्ट

खाद्य पदार्थों का नमूनीकरण एवं निरीक्षण की कार्यवाही हेतु चलाया जा रहा है विशेष अभियान

राज्य में संचालित शुद्व आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा खाद्य पदार्थों का नमूनीकरण एवं निरीक्षण की कार्यवाही हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। विभाग द्वारा 30 अप्रैल से 4 जून, 2024 तक कोल्ड डिंक, आइसक्रीम, शरबत, ठंडाई, बैकरी, बेकरी प्रॉडक्ट्स, बडे होटल, ढाबे, रेस्टारेंट, मावा, पनीर, घी, मिठाई, मसाले, रीयूज्ड कुकिंग ऑइल, बडे स्तर पर समोसा, कचौरी निर्माण इकाई का नमूनीकरण एवं निरीक्षण किया जा रहा है। अभियान में लिए गए नमूनों में पेस्टीसाइड एवं कृत्रिम रंग इत्यादि हानिकारक रसायनिक पदार्थों की जांच कराते हुए संस्थान की हाइजीनिक सेनिटेशन खाद्य अनुज्ञापत्र की वांछित पालना की सुनिश्चितता की जाएगी ताकि जनस्वास्थ्य की सुरक्षा हो सके। अभियान के अंतर्गत निर्माण इकाईयों का भी सघन निरीक्षण एवं नमूनीकरण किया जाएगा।

 

Medical department team destroyed 80 kg bakery items on the spot in sawai madhopur

 

अभियान के तहत विभाग द्वारा आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण जयपुर के आदेश अनुसार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. धर्मसिंह मीना के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार, वेद प्रकाश पूर्वीया, बाबू लाल तगाया ने मंगलवार को गंगापुर सिटी में वृंदावन बेकरी से केक का सेम्पल, कुमार बेकर्स से आइस कैंडी का सेम्पल, केक वर्ल्ड सिंधी कॉलोनी से 80 किलो अवधिपार बेकरी आइटम कुकीज़, बिस्किट, कोल्ड ड्रिंक, मैगी नूडल, पीनट बटर आदि को मौके पर ही नष्ट करवाया गया।वहीं बुधवार को टीम द्वारा सवाई माधोपुर में कार्यवाही करते हुए महाकाल ट्रेडर्स से केक का एक सेम्पल, मैजिक मसाला बाय वाय नूडल्स, लॉलीपॉप के, भवानी मार्केटिंग से आम पापड़, जेली टॉफ़ी, जेम्स टॉफी के सेम्पल लिए गए साथ ही सभी व्यापारियों की समझाइश भी की गयी कि वे अपने सभी उत्पादों पर डेट ऑफ पेकिंग व बेस्ट बिफोर अवश्य अंकित करें।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !