Thursday , 23 April 2026
Breaking News

गुण नियंत्रण अभियान में पेस्ट कंट्रोल एजेंसियों की जांच

जयपुर:- कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक राकेश कुमार पाटनी ने जानकारी देते हुए बताया कि कृषि विभाग द्वारा 15 मई से 30 जून 2024 तक विशेष गुण नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जयपुर जिले के 25 से अधिक निरीक्षकों द्वारा कृषि आदान विक्रेताओं के साथ-साथ अनाधिकृत कार्य करने वाली पेस्ट कंट्रोल एजेंसियों की जांच की जा रही है।

 

जांच के दौरान बिना वैद्य लाइसेन्स कार्य करने वाली पेस्ट कंट्रोल एजेंसियों के विरूद्ध कीटनाशी अधिनियम एवं नियमों के तहत कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने कहा कि सभी उपभोक्ता जो कि घर, कार्यालय, होटल, रेस्टोरेन्ट, बैंक, स्कूल, सरकारी अथवा निजी संस्थानों में पेस्ट कन्ट्रोल का कार्य कराते हैं, को अवगत कराया जाता है कि पेस्ट कंट्रोल का कार्य लाइसेंसधारी व्यक्तियों या एजेन्सी से ही करवायें।

 

Investigation of pest control agencies in property control campaign in rajasthan

 

 

 

पाटनी ने बताया कि कार्य कराने से पहले उनसे कृषि विभाग से जारी लाइसेंस की प्रति भी आवश्यक रूप से देखे एवं अनाधिकृत कार्य करने वालों के विरूद्ध कार्यालय संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार) जिला परिषद मे लिखित अथवा दूरभाष 9414377837 पर सूचित करावे। इस संबंध में विभाग द्वारा पेस्ट मैनेजमेंट एसोसिएशन ऑफ राजस्थान से भी चर्चा कर सहयोग मांगा है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

ACB Action on bandikui sdm office employee Dausa News 20 April 26

SDM ऑफिस में एसीबी का ट्रैप,15 हजार की रि*श्वत लेते आदित्य शर्मा गिरफ्तार

बांदीकुई/दौसा: एसडीएम कार्यालय में सोमवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते …

Fire breaks out at Pachpadra refinery in Balotara Barmer Rajasthan

उद्घाटन से पहले पचपदरा रिफाइनरी में आग, पीएम मोदी के दौरे से पहले हड़कंप

बालोतरा/बाड़मेर: बालोतरा (Balotara) के पचपदरा रिफाइनरी (Pachpadra Refinery) में उद्घाटन से एक दिन पहले आग …

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Bus falls into 200-feet deep gorge in pushkar ghati ajmer

अजमेर में मौ*त का मंजर, 200 फीट खाई में गिरी बस! 2 की मौ*त

अजमेर: अजमेर (Ajmer) जिले में रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब यात्रियों …

Female teacher vande bharat express train dausa Accident 19 April 26

कुछ सेकंड की लापरवाही, जिंदगी खत्म! वंदे भारत की च*पेट में आई सरकारी टीचर

दौसा: दौसा (Dausa) जिले के बांदीकुई स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसे में सरकारी महिला शिक्षक …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !