Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

योग दिवस पर विभिन्न योगासन व प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

भारत सरकार के क्षेत्रीय लोक संपर्क ब्यूरो सवाई माधोपुर द्वारा राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय शेरपुर के प्रांगण में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी किशोर कुमार एवं पंचायत समिति सवाई माधोपुर के प्रधान सूरजमल बैरवा ने योग के विभिन्न लाभ बताते हुऐ प्रतिदिन योग अवश्य करने की सलाह दी। कार्यक्रम के दौरान पंतजलि के योग शिक्षक गिरधर प्रसाद शर्मा ने ग्रामीणों को स्वस्थ और फिट रहने के लिए योगाभ्यास करवाया।

Various Yoga sessions competition organized intenational day yoga
इस अवसर पर शेरपुर विद्यालय के पीटीआई नफीस अहमद ने भी योगासन और प्राणायाम पर उपयोगी जानकारी देकर आमजन का हौंसला बढाया। इस कार्यक्रम को प्रभावी बनाने के लिए योग शिक्षकों द्वारा दी गयी जानकारी में से प्रश्नोंत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के प्रारम्भ में क्षेत्रीय लोक सम्पर्क ब्यूरो के प्रभारी अधिकारी नेमी चन्द मीना ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम के उद्देश्य एवं विभाग की गतिविधियों तथा केन्द्र सरकार की अनेक योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए जीवन को निरोगी एवं सुखद बनाने के लिए अपनी दिनचर्या में योग अभ्यास को शामिल करने की अपील की। इस अवसर पर योग के महत्व पर आयोजित मौखक प्रश्नोंत्तरी प्रतियोगिता के विजेताओं को अतिथियों द्वारा क्षेत्रीय लोक सम्पर्क ब्यूरो की ओर से पुरूस्कार प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में शेरपुर ग्राम पंचायत संरपच मन्जू सैनी, राजकीय उच्च माध्यमिक विधालय के प्रिसिपल निखिल कुमार शर्मा, पंचायत समिति सवाई माधोपुर की विकास अधिकारी डाॅ. सरोज बैरवा, ग्राम विकास अधिकारी योगेश तिवाड़ी, रामस्वरूप सैनी, आंगनबाडी कार्यकर्ता हेमलता पहाड़िया, लोक सम्पर्क ब्यूरो के फारूख खांन सहित गांव के युवा एवं ग्रामीण महिला एव पुरूष उपस्थित थे।
कार्यक्रम के अन्त में उपस्थित ग्रामीणजन नियमित योगाभ्यास करने की शपथ ली। लोक सम्पर्क ब्यूरो के नरेश कुमार ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !